Soy Keema Recipe: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन काफी ज्यादा जरूरी होता है. फिटनेस फ्रीक लोगों को प्रोटीन की वैल्यू ज्यादा अच्छे से पता है क्योंकि वो कैलोरी बर्न करते हैं और प्रोटीन को इनटेक करते हैं. वेट लॉस करने और मसल्स बनाने के साथ ही पूरे शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी है. इसकी कमी पूरी करने के लिए लोग नॉनवेज खाते हैं. वे अंडा-चिकन आदि से भरपूर प्रोटीन ले सकते हैं. वहीं शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन सोर्स की कमी देखी जाती है. हालांकि शाकाहारी लोगों के पास सोयाबीन एक बेहतरीन ऑप्शन है. कहा जाता है कि सोया चंक में इसके वजन का लगभग आधा प्रोटीन होता है. उदाहरण के लिए 100 ग्राम सोया चंक्स में 50 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. शेफ रणवीर बरार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिच प्रोटीन सोया कीमा मसाला बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. आइए देखते हैं... सोया कीमा मसाला बनाने की विधि सोया कीमा बनाने के लिए सरसे पहले सोया चंक्स के छोटे-छोटे टुकड़े लेने हैं. इसके साथ ही घी, दही, मसूर दाल, बारीक कटी हुई गोभी, टमाटर की प्यूरी, हल्दी, गर्म मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और पानी लेना है. View this post on Instagram A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar) कैसे बनाएं सोया कीमा मसाला? इसे बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी देर के लिए सोया चंक के टुकड़ों को नमक के पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद सोया चंक्स को पानी से निकालकर घी में भून लें. अब उसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्का सा गर्म मसाला और हल्दी को एक छोटा कप दही में मिलाकर डालें और धीरे-धीरे चलाते रहें. अब इसमें 3 चौथाई कप भीगी हुई मसूर की दाल और आधा कप बारीक कटी हुई गोभी डालें. इसके बाद इसमें ऊपर से एक चम्मच घी डालें, इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और दही में नमक मिर्च डालकर रख दें. अब उसे एक परात में निकाल लें और एक अलग से कढ़ाई लेकर उसमें दो चम्मच घी डालें. अब उसमें हींग, जीरा, धनिया, गर्म मसाला, लाल मिर्च और थोड़े खड़े मसाले डालें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी और पानी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं. अब प्यूरी में तैयार किया गया सोया डाल दें. इसे अच्छे से मिलाएं और एक बार फदकने के बाद गैस बंद कर दें. इसके बाद धनिया की कटी हुई पत्तियां डालकर गार्निश कर दें. शरीर को सोया चंक से मिलते हैं ये फायदे सोया चंक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो शाकाहारी खाने में कम ही मिलते हैं. इसमें हाई प्रोटीन और हाई फाइबर होते हैं, जिसके कारण पेट लंबे समय. तक भारी महसूस होता है. इसके अलावा सोया चंक में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है.