<

Soy Keema Recipe: सेहत के लिए बेस्ट है हाई प्रोटीन सोया कीमा, शेफ रणवीर बरार की ये सीक्रेट रेसिपी करें ट्राई

सोया चंक्स शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का रिच सोर्स होता है. ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने इसे बनाने की सीक्रेट रेसिपी लोगों के साथ शेयर की है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से और स्वादिष्ट तरीके से तैयार कर सकते हैं.

Soy Keema Recipe: हमारे शरीर के लिए प्रोटीन काफी ज्यादा जरूरी होता है. फिटनेस फ्रीक लोगों को प्रोटीन की वैल्यू ज्यादा अच्छे से पता है क्योंकि वो कैलोरी बर्न करते हैं और प्रोटीन को इनटेक करते हैं. वेट लॉस करने और मसल्स बनाने के साथ ही पूरे शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी है. इसकी कमी पूरी करने के लिए लोग नॉनवेज खाते हैं. वे अंडा-चिकन आदि से भरपूर प्रोटीन ले सकते हैं. वहीं शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन सोर्स की कमी देखी जाती है. हालांकि शाकाहारी लोगों के पास सोयाबीन एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

कहा जाता है कि सोया चंक में इसके वजन का लगभग आधा प्रोटीन होता है. उदाहरण के लिए 100 ग्राम सोया चंक्स में 50 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. शेफ रणवीर बरार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिच प्रोटीन सोया कीमा मसाला बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. आइए देखते हैं…

सोया कीमा मसाला बनाने की विधि

सोया कीमा बनाने के लिए सरसे पहले सोया चंक्स के छोटे-छोटे टुकड़े लेने हैं. इसके साथ ही घी, दही, मसूर दाल, बारीक कटी हुई गोभी, टमाटर की प्यूरी, हल्दी, गर्म मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और पानी लेना है. 

कैसे बनाएं सोया कीमा मसाला?

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी देर के लिए सोया चंक के टुकड़ों को नमक के पानी में भिगोकर रख दें.
  • इसके बाद सोया चंक्स को पानी से निकालकर घी में भून लें.
  • अब उसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्का सा गर्म मसाला और हल्दी को एक छोटा कप दही में मिलाकर डालें और धीरे-धीरे चलाते रहें.
  • अब इसमें 3 चौथाई कप भीगी हुई मसूर की दाल और आधा कप बारीक कटी हुई गोभी डालें.
  • इसके बाद इसमें ऊपर से एक चम्मच घी डालें,
  • इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और दही में नमक मिर्च डालकर रख दें.
  • अब उसे एक परात में निकाल लें और एक अलग से कढ़ाई लेकर उसमें दो चम्मच घी डालें.
  • अब उसमें हींग, जीरा, धनिया, गर्म मसाला, लाल मिर्च और थोड़े खड़े मसाले डालें.
  • इसके बाद टमाटर की प्यूरी और पानी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं.
  • अब प्यूरी में तैयार किया गया सोया डाल दें.
  • इसे अच्छे से मिलाएं और एक बार फदकने के बाद गैस बंद कर दें.
  • इसके बाद धनिया की कटी हुई पत्तियां डालकर गार्निश कर दें.

शरीर को सोया चंक से मिलते हैं ये फायदे

सोया चंक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो शाकाहारी खाने में कम ही मिलते हैं. इसमें हाई प्रोटीन और हाई फाइबर होते हैं, जिसके कारण पेट लंबे समय. तक भारी महसूस होता है. इसके अलावा सोया चंक में ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाए जाते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST