<
Categories: मनोरंजन

क्या सचमुच धुरंधर का क्लाइमेक्स कॉपी है? रवि किशन की भोजपुरी फिल्म से मिलते-जुलते सीन से मचा बवाल

धुरंधर क्लाइमेक्स सीन: भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के सीन को लेकर बहस आम बात है. इसी कड़ी में अब धुरंधर के क्लाइमेक्स सीन और रवि किशन की भोजपुरी फिल्म के एक सीन को एक जैसा बताया जा रहा है.

Dhurandhar Climax Scene: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आदित्य धर की इस फिल्म ने ₹1300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. यह फिल्म पहले ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन मज़े की बात यह है कि यह अभी तक सिनेमाघरों से हटी भी नहीं है.साथ ही धुरंधर: द रिवेंज का टीजर भी रिलीज हो चुका है. लेकिन इस सब चर्चा के बीच, सोशल मीडिया पर कुछ बहुत ही दिलचस्प सामने आया है. एक वायरल वीडियो में धुरंधर के एंडिंग सीन जैसा ही एक सीन दिखाया गया है. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. ऐसे में चलिए जानें पूरा माजरा.

धुरंधर के क्लाइमेक्स का क्या मामला है?

भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के सीन को लेकर बहस आम बात है. कभी-कभी कहानी एक जैसी लगती है और कभी-कभी किसी खास सीन की तुलना दूसरी फिल्म से की जाती है. आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. आरोप लग रहा है कि धुरंधर का एक अहम सीन रवि किशन की एक फिल्म से कॉपी किया गया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको रवि किशन की फिल्म का वह वीडियो दिखाते हैं, जिसे देखकर आपको रहमान डकैत और हमज़ा की याद आ जाएगी.

इस वीडियो में आप रवि किशन को एक कार की ड्राइवर सीट पर बैठे हुए देख सकते हैं, उनके पीछे एक और आदमी बैठा है. अचानक, गाड़ियों का एक काफिला एक पतली सड़क पर उनकी कार को घेर लेता है, ठीक वैसे ही जैसे धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए हमज़ा ने रहमान डकैत को अलग करके मार डाला था. फैंस कह रहे हैं कि इस फिल्म में एक्शन का स्टाइल और जिस तरह से विलेन मरता है, वह ‘धुरंधर’ फिल्म जैसा ही है. कुछ फैंस तो इसे सीधा कॉपी-पेस्ट कह रहे हैं. असली कहानी तो सिर्फ़ आदित्य धर ही जानते हैं, लेकिन रवि किशन की भोजपुरी फिल्म का यह सीन काफी दिलचस्प है. 

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के किरदार ने बटौरी थी लाइमलाइट 

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने डाकू रहमान का किरदार निभाया था और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी. फिल्म के क्लाइमेक्स में उनकी मौत का सीन बहुत असरदार था, और रवि किशन की फिल्म में भी इसी तरह का शूटिंग स्टाइल और कैमरा एंगल देखने को मिला. इससे दर्शकों ने दोनों फिल्मों की तुलना करना शुरू कर दिया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST