<

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आम का फेस पैक भी आपकी मदद कर सकता है. आम केवल खाने के ही नहीं, बल्कि त्वचा को ग्लोइंग बनाने के भी काम आता है.

Mango Face Pack: गर्मियों के मौसम में आम सबको पसंद होते हैं. बाजार में रसीले और मीठे आम मिलते हैं, जिनकी खुशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. आम लगभग हर भारतीय को पसंद होते हैं. आम के दीवाने हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आम केवल खाने के ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए अच्छा ऑप्शन है. ये आपकी त्वचा को निखारकर चमकदार बना सकते हैं. इससे आपकी त्वचा को चौंकाने वाले फायदे होंगे. 

त्वचा के लिए आम को फायदे

  • आम में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. आम में विटामिन ए, सी, के और ई पाए जाते हैं.
  • आम में बीटा कैरेटीन भी होती है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ ही फेस को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं.
  • आम में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. ये आपके लिए एंटी-एजिंग का काम करते हैं.
  • आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है, जो स्किन को चमकदार बनाने के साथ ही काले धब्बों को हल्का करता है औरर त्वचा के रंग को एक जैसा करने में भी मदद करता है.
  • आम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन से राहत दिलाते हैं.
  • आम त्वचा पर होने वाले मुहांसे और रेडनेस को कम कर सकते हैं.
  • आम में विटामिन ए की मौजूदगी कोलेजन पैदा करती है, जो त्वचा को लोच बनाए रखता है और ढीला होने से बचाता है.

कैसे बनाएं आम के फेस पैक?

आम का फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 बड़े पके आम लेने हैं. एक बड़ा चम्मच सादा दही और 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स लेना है. एक कटोरी में पके आम के गूदे को मसलकर निकाल लें. इसमें दही और चिया सीड्स मिलाकर अच्छी तरह से लगाएं. ध्यान रखें कि इसे आंखों के आसपास के हिस्से पर न लगाएं. आंखों के नीचे का हिस्सा काफी नाजुक होता है. चेहरे पर फेस मास्क लगाने के बाद 15-20 मिनट छोड़ दें. इसके बाद उसे सादे पानी से अच्छी तरह धो लें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST

क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: May 14, 2026 16:03:21 IST

Gold Price Today 14 May 2026: देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…

Last Updated: May 14, 2026 16:02:25 IST

PBKS vs MI: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, तो किसे होगा फायदा? मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

PBKS vs MI Weather Report: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच पर बारिश का…

Last Updated: May 14, 2026 15:34:06 IST