How to Remove Holi Colour: होली की धूम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में देखी जाती है. साथ ही यह भारत में भी कई जगहों पर विदेशियों के मन को भाती हुई नजर आती है. सभी मिलजुलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं. हम सभी को होली खेलना बहुत पसंद है. एक-दूसरे के चेहरों पर सुंदर रंग लगाना इस त्योहार को सच में मज़ेदार बना देता है.
होली का मजा लेते समय अपनी स्किन का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है क्योंकि गुलाल में मौजूद नुकसानदायक केमिकल सच में आपकी स्किन को हानि पहुंचा सकते है. आप होली का पूरा मजा ले सकते हैं क्योंकि हम आपके लिए कुछ आसान और सरल टिप्स लाए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप घर पर ही अपने चेहरे से होली का रंग हटा सकते हैं.
रंगों को पूरी तरह सूखने न दें
होली खेलने के बाद जितनी जल्दी हो सके अपना चेहरा धो लें. जब चेहरा या शरीर गीला हो तभी रंग को छुटाना चाहिए. सूखे रंग हटाना मुश्किल हो जाता है और स्किन में जलन पैदा कर सकता है.
गुनगुने पानी का इस्तेमाल और जोर से रगड़ने से बचें
साबुन या क्लींजर इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को सादे गुनगुने पानी से धो लें. इससे ज़्यादातर ढीला रंग धीरे से निकल जाता है. जोर से शरीर को रगड़ने से बचना चाहिए. चेहरे को जोर से रगड़ें नहीं या खुरदुरे तौलिये का इस्तेमाल न करें. ज़्यादा रगड़ने से स्किन खराब हो सकती है और रैशेज हो सकते हैं.
नैचुरल स्क्रब और चावल के आटे का स्क्रब
चेहरे के लिए सबसे अच्छा हल्के घर पर बने स्क्रब इस्तेमाल करना चाहिए. बेसन के साथ दही,दूध का यूज करना सही रहता है. दाग-धब्बे हटाने के लिए यह काफी अच्छा रहता है. हल्के से एक्सफोलिएट करता है. ओटमील पेस्ट स्किन को आराम देता है और रंग भी हटाता है. चावल के आटे का पेस्ट बिना जलन के हल्का एक्सफोलिएशन करना चाहिए. रंग हटाने के लिए नींबू और चीनी का स्क्रब नीबू कलर पिगमेंट को तोड़ने में मदद करता है. चीनी हल्का एक्सफोलिएशन करती है.
धोने से पहले तेल से मसाज करें
नारियल तेल या वेजिटेबल ऑयल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. तेल स्किन से रंग के पार्टिकल्स को ढीला करता है. आराम देने वाली चीज़ों का इस्तेमाल करें. अच्छे आराम देने वाले ऑप्शन में एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट, खीरा या पुदीने का पेस्ट काफी कारगार हो सकते हैं. ये जलन कम करते हैं और स्किन को हाइड्रेट करते हैं.
दही से क्लींजिंग
दही या दही और नमक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. स्किन को मॉइस्चराइज़ करते हुए रंग हल्का करने में मदद करता है. इसके अलावा सिर्फ़ माइल्ड क्लींजर से धोएं और हल्का फेस वॉश इस्तेमाल करें. तेज साबुन या ब्लीच का यूज नहीं करना चाहिे. तेज केमिकल से ड्राइनेस और बढ़ जाती है.
तुरंत मॉइस्चराइज़ करें
स्किन बैरियर को ठीक करने के लिए धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं. यह रूखेपन और खुजली से बचाता है.
डिस्क्लेमर – यह कोई मेडिकली सलाह नहीं है. यह सिर्फ यह सामान्य सूचना और जानकारी है जिसे विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. इंडिया न्यूज डॉट इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है. व्यक्ति को किसी भी परेशानी में डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.