<

ब्रिटिश करी की पूर्वज है कढ़ी! मजबूरी में राजस्थानियों ने किया था आविष्कार, जानें क्या है इतिहास

लगभग हर घर में बनने वाली कढ़ी के इतिहास के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. कहा जाता है कि राजस्थान में मजबूरीवश इसका आविष्कार हुआ था. वहीं एक खाद्य इतिहासकार ने कहा था कि कढ़ी ब्रिटिश करी की पूर्वज है.

Kadhi History: कढ़ी लगभग हर घर में बनती है और लोगों को चावल के साथ काफी पसंद आती है. हालांकि इसके इतिहास के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. कहा जाता है कि कढ़ी का इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है. इसका आविष्कार राजस्थान में हुआ था. राजस्थान में सब्जियों की कमी होती थी, जिसके कारण छाछ और दही में बेसन मिलाकर इसे तैयार किया जाता था. इसे बनाने की मजबूरी इसलिए थी क्योंकि वहां पर सब्जियां नहीं होती थीं. दूध और दही भी गर्मी के कारण जल्दी खराब हो जाता था. ऐसे में भीषण गर्मी और दूध खराब होने के डर से पोषण के लिए इसका आविष्कार किया गया.

कैसे तैयार होती थी राजस्थानी कढ़ी?

उस समय पर इसे बेसन और खट्टी छाछ को हल्की आंच पर पकाकर खट्टी डिश के रूप में बनाया जाता था. उस समय पर लोगों के घरों में फ्रिज नहीं होता था, तो फटे दूध या खट्टी छाछ से इसे बनाया जाता था. हालांकि राजस्थानी कढ़ी में पकौड़े नहीं हुआ करते थे. कढ़ी का ट्रेंड बढ़ने के बाद पंजाबी लोगों ने इसमें पकौड़े डालकर कढ़ी बनाना शुरू किया गया.

क्यों कही गई ब्रिटिश करी की पूर्वज?

रिपोर्ट्स की मानें, तो खाद्य इतिहासकार के.टी. अचाया ने इसे ब्रिटिश करी का पूर्वज बताया था. उन्होंने कहा था कि दही-बेसन से बनी राजस्थानी कढ़ी ‘करी’ की पूर्वज है. उन्होंने कहा था कि जब ब्रिटिशियन्स 1600 ईस्वी  में गुजरात के सूरत गए थे, तब उन्हें करी के बारे पता चला था.

राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए सामग्री

आपको राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए डेढ़ कप खट्टी दही लेनी है. साथ ही छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी, तेल, राई, हींग, करी पत्ता, लौंग, दालचीनी, सूखी लाल मिर्च, मेथी दाना, जीरा, सौंफ, साबुत धनिया लेना है.

कैसे बनाएं राजस्थानी कढ़ी?

राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में  दही और बेसन को अच्छी तरह फेंटना होगा. इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, नमक डालें. इसके बाद इसमें लगभग 4 कप पानी  डालकर पतला घोल बनाएं. इसके बाद कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें. इसमें  राई, जीरा, सौंफ, मेथी, धनिया, हींग, लौंग और दालचीनी डालकर तड़का लगाएं. अब अगर आप चाहें, तो अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें. अब घोल को भी उसी तड़के में डाल दें और तब तक लगातार चलाते रहें, जब तक उसमें उबाल न आ जाए. इससे आपकी कढ़ी फटेगी नहीं. 

इसके बाद इसे लगभग आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें. कढ़ी गाढ़ी होने पर इसे गैस से अलग कर लें और छौंक लगाने की तैयारी करें. छौंक लगाने  के लिए आपको एक छोटे पैन में थोड़ा घी गरम करना है. इसमें लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर कढ़ी के ऊपर से डाल दें. इसे परोसते समय थोड़ा हरा धनिया और चाहें  तो बूंदी डालकर परोसें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस का सच, राघव चड्ढा की चिंता, क्या हैं, शरीर के किन अंगों को हो सकता है नुकसान

Packaged Juices: पैकेज्ड जूस में मौजूद केमिकल्स को लेकर राघव चड्ढा संसद में चिंता जताई…

Last Updated: March 25, 2026 10:58:18 IST

पश्चिम बंगाल की वो 5 बड़ी समस्या, जो बिगाड़ देगी टीएमसी का खेल; ममता बनर्जी को सत्ता से धोना पड़ेगा हाथ

West Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची संशोधन, नागरिकता, बंगाली अस्मिता,…

Last Updated: March 25, 2026 10:45:19 IST

रेलवे का बड़ा फैसला, IRCTC Refund में आया बड़ा बदलाव, अब क्या है टिकट रद्द करने के नियम? जानें 72, 24 और 8 घंटे का नया गणित!

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए टिकट रद्द करने के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन…

Last Updated: March 25, 2026 10:33:45 IST

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जजों के लिए की बड़ी मांग, वेतन और सेवा शर्तों की हो समीक्षा

Rajya Sabha MP: हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और…

Last Updated: March 25, 2026 10:11:51 IST

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST