खीरे और नारियल से बना कर्नाटक स्टाइल पोहा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. यह हल्का, पौष्टिक और 15 मिनट में तैयार होने वाला नाश्ता वजन घटाने, डायबिटीज और गर्मियों के लिए बेस्ट है.
खीरे और नारियल से बना कर्नाटक स्टाइल पोहा
पारंपरिक रूप से बना पोहा तो आप सबने खाया होगा, लेकिन मैं यहां आपके लिए एक ऐसे पोहे की रेसिपी लेकर आयी हूं, जो पारंपरिक पोहे से काफी अलग है.
खीरे और नारियल से बना यह कर्नाटक स्टाइल पोहा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. यह हल्का, पौष्टिक और 15 मिनट में तैयार होने वाला नाश्ता वजन घटाने, डायबिटीज और गर्मियों के लिए बेस्ट है. खीरे का रस पोहे को नरम बनाता है, जबकि नारियल स्वाद बढ़ाता है. तो चलिये फटाफट से देख लेते हैं इसकी रेसिपी!
पतला पोहा (चिवड़ा): 1.5 कप
ककड़ी (खीरा): 1 मध्यम (कद्दूकस)
ताजा नारियल: 3/4 कप (कद्दूकस)
घी या तेल: 2 बड़े चम्मच
राई: 1/2 छोटा चम्मच
चना दाल: 1 छोटा चम्मच
उड़द दाल: 1 छोटा चम्मच
अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस)
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी)
हल्दी पाउडर: चुटकी भर
नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: 1/2
हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (कटा)
स्टेप 1: पोहा तैयार करें
पोहे को 2-3 मिनट पानी से धोकर 5 मिनट छान लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. एक बाउल में कद्दूकस ककड़ी (रस सहित), नारियल, पोहा, नमक, हरी मिर्च और अदरक मिलाकर हल्के हाथों से मिक्स करें. 5 मिनट रख दें.
स्टेप 2: तड़का लगाएं
कढ़ाई में घी गरम करें राई, चना-उड़द दाल डालकर चटकने दें. हल्दी मिलाकर मसाला भूनें. पोहा मिश्रण डालें. मध्यम आंच पर 3-4 मिनट भूनें, जब तक नमी सूखकर कुरकुरा न हो जाए.
स्टेप 3: सर्व करें
नींबू रस और धनिया छिड़कें. गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें.
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…
UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…