<

Kitchen Winter Tips: क्या बर्तन धोते समय आपके हाथ भी सुन्न हो जाते हैं, आजमाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी परेशानी

Kitchen Winter Tips: सर्दियों में किचन में बर्तन धोना बहुत मुश्किल काम लगता है. यदि आप भी इससे परेशान हैं तो दिए गए टिप्स को आजमा सकते हैं. इससे आपको ठंड महसूस नहीं होगी आप आसानी से अपना काम कर सकते हैं.

Kitchen Winter Tips: ठंड के दिनों में किचन में काम करना बहुत भारी लगता है. खाना तो सभी बना लेते हैं लेकिन बर्तन में हाथ कोई नहीं लगाना चाहता है यानी बर्तन धोने से परहेज करते हैं, इसका मुख्य कारण है ठंडा पानी. हाथ सुन्न पड़ जाता हैं. कुछ स्मार्ट ट्रिक्स आजमा कर आप इससे राहत पा सकते हैं. देखें ये पांच किचन टिप्स जो आपको राहत देंगे.

दस्तानों का इस्तेमाल करें

ठंड के दिनों में किचन में काम करने और बर्तन साफ करने के लिए दस्ताने पहनना बहुत आसान और कारगर तरीका है. बर्तन धोते समय आप लंबे रबर के दस्तानों का प्रयोग कर सकते हैं. जिससे आपका हाथ पानी के संपर्क में आने से बचता है और आपको ठंडक महसूस नहीं होती.

गुनगुने पानी का उपयोग करें

यदि संभव है तो बर्तन साफ करने के लिए आप छोटा गिजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या रॉड से थोड़ा पानी गर्म कर लें. इससे बर्तन साफ करें. इससे न सिर्फ आपके हाथ गर्म रहेंगे बल्कि बर्तन पर जमी चिकनाई भी जल्दी हट जाएगी.

स्क्रबर विद होल्डर’ का इस्तेमाल करें

आजकल बाजर में स्क्रबर विद होल्डर मिलता है यानी स्क्रबर ऐसा होता है जिसमें हैंडल लगा होता है, जिसे पकड़ आप आसानी से बर्तन धो सकते हैं. इसमें साबुन भरने की जगह भी दी होती है. इससे आपके हाथ गिले होने से बचते हैं और आपको ठंडक महसूस नहीं होती है.

बर्तन को भीगो कर रखें

बर्तन साफ करने से 5-10 मिनट पहले एक टब में पानी भरें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड सोप डालकर बर्तन को उसमें डूबों दे. इससे बर्तन में जमी गंदगी फूल जाएगी. इससे यह होगा कि जब आप धोने जाएंगे तो ये जल्दी साफ हो जाएगी और आपको ज्यादा ठंडे पानी के संपर्क में नहीं रहना होगा.

बर्तन कब धोएं

यदि संभव है तो आप बर्तन धोने का सही समय भी चुन सकते हैं. क्यों की जब आप सुबह में बर्तन धोते हैं तो पानी एकदम ठंडा होता है आपका हाथ सुन्न हो सकता है. इसलिए आप दोपहर या शाम के समय बर्तन धो सकते हैं. इस टाइम पर आपको पानी थोड़ा नॉर्मल मिलेगा. और आपको ज्यादा ठंड नहीं लगेगी.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST

UP Petrol Diesel Price 13 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 13, 2026 06:02:09 IST

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…

Last Updated: April 13, 2026 05:08:43 IST

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST