<

बिना मेहनत के कैसे दिखें आकर्षक? इन स्टाइल को अपनाकर लोगों का अपनी तरफ ऐसे खींचे ध्यान

अगर आप भी बिना मेहनत (Without Hardwork) के आकर्षक दिखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. बिना मेहनत के आकर्षक दिखने का राज कपड़ों की फिटिंग, न्यूट्रल रंगों (Neutral Colors) के चुनाव और सही एक्सेसरीज (The Right Accessories) में छिपा है.

Best Clothing Hacks: अपने जीवन में हर कोई चाहता है कि वह आकर्षक दिखे, लेकिन घंटों शीशे के सामने बिताना हर किसी के लिए इतना भी मुमकिन नहीं होता है.  ‘एफर्टलेस स्टाइल’ (Effortless Style) का सीधा-साधी मतलब यह है कि कम मेहनत में एपने आप को आप कैसे शानदार दिखा सकते हैं. यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जो आपको बिना किसी खास कोशिश के एक ‘स्टाइलिश दिवा’ या फिर ‘डैपर लुक’ देने का काम करेंगे, जिन्हें आप रोजाना अपना सकते हैं. 

1. फिटिंग ही है सब कुछ

सबसे पहले जरूरी नियम यह है कि आपके कपड़े न तो बहुत ज्यादा ढीले हों और न ही बहुत टाइट. तो वहीं, एक अच्छी फिटिंग वाला साधारण सफेद टी-शर्ट और जींस भी आपको उतना ही प्रभावशाली बना सकता है जितना कि कोई महंगा सूट. इसके साथ ही अगर कपड़े सही फिटिंग के हैं, तो आप अपने आप कॉन्फिडेंट दिखेंगे. 

2. ‘न्यूट्रल कलर्स’ का जादू

इसके अलावा सफेद, काला, नेवी ब्लू और ग्रे जैसे रंगों को ‘सेफ’ और ‘क्लासी’ माना जाता है. लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि इन रंगों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये आपस में आसानी से मैच हो जाते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप जल्दबाजी में हैं, तो एक ब्लैक-ऑन-ब्लैक लुक या फिर व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनें, यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है और खासतौर से ज्यादा लोग भी पसंद करते हैं. 

3. ‘मोनोक्रोम’ लुक अपनाएं

तो वहीं, तीसरा ऊपर से नीचे तक एक ही रंग या एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स पहनने जैसे ऑल ब्लैक या ऑल बेज) आपको लंबा और दुबला दिखाने में बेहद ही मदद करता है. इतना ही नहीं, यह लुक बहुत ही प्रोफेशनल और आकर्षक लगता है और इसमें मैचिंग की मेहनत भी कम लगती है. 

4. एक्सेसरीज का सही इस्तेमाल

इसके अलावा एक साधारण लुक को एक्सेसरीज तुरंत बदल सकती हैं. जैसे कि,  एक अच्छी घड़ी, स्टाइलिश सनग्लासेस या फिर एक क्लासी बेल्ट आपके पूरे व्यक्तित्व में चार चांद लगाने की पूरी कोशिश करते हैं और बेहद ही आसानी से लोगों का ध्यान भी खिंचते हैं. लेकिन, एक बात का ध्यान रखें कि, ‘लेस इज मोर’ (Less is more) बहुत ज्यादा गहने या भारी एक्सेसरीज पहनने से बचने की कोशिश करें. 

5. फुटवियर पर दें खास ध्यान

ऐसा कहा जाता है कि इंसान की पहचान उसके जूतों से ही होती है. साफ-सुथरे सफेद स्नीकर्स या फिर क्लासी लोफर्स आपके साधारण लुक को भी महंगा और स्टाइलिश बनाने में बेहद ही मददगार साबित होते हैं. अपने जूतों को हमेशा साफ रखें. 

6. लेयरिंग करने की ज्यादा करें कोशिश

और सबसे आखिरी में अगर आपका लुक बहुत ही ज्यादा सिंपल लग रहा है, तो उस पर एक डेनिम जैकेट, एक हल्का ब्लेज़र या फिर एक ओपन शर्ट डाल लें. लेयरिंग करने से आपके कपड़ों में गहराई देखने को मिलती है और आप बिना कोशिश किए फैशन-फॉरवर्ड लगने लगते हैं. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

कागज के नोट, डेमो से जीता भरोसा… फिर लेकर उड़े 7 लाख रुपये; कारोबारी को ठगने वालें गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई ठगी मामला: आरोपियों ने एक कारोबारी को यह झांसा देकर लगभग ₹7 लाख की…

Last Updated: March 13, 2026 23:20:55 IST

क्रॉस वोटिंग का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस विधायक कुफरी पहुंचे, भूपेंद्र हुड्डा बोले- ‘ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं…’

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले हरियाणा में…

Last Updated: March 13, 2026 22:44:47 IST

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा में ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की एंट्री, कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु भेजा

ओडिशा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले अपने 8 विधायकों को बेंगलुरु रवाना…

Last Updated: March 13, 2026 22:08:55 IST

भीषण गर्मी से बचने के लिए अपनाएं न्यूट्रशनिस्ट रुजुता दिवेकर के उपाय, रहेंगे कूल-कूल

गर्मियों के मौसम में अगर आप पेट संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं और खुद…

Last Updated: March 13, 2026 21:26:50 IST

Viral Video: चप्पल लेकर भिड़ी महिला, आदमी ने भी गुस्से में मारा थप्पड़… जनरल कोच में हाई वोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल

जनरल कोच झगड़ा वायरल वीडियो: जनरल कोच के अंदर हुई एक तीखी बहस का वीडियो…

Last Updated: March 13, 2026 21:01:50 IST

iQOO Z11x vs Vivo T5x 5G: कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर, देखें फीचर्स से लेकर बैटरी और स्पेसिफिकेशन्स तक

अगर आप कोई बेहतरीन और बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको दो…

Last Updated: March 13, 2026 20:48:38 IST