<
Categories: मनोरंजन

आशिक बना डकैत! धोखे की आग में दिखेगी बदले की कहानी, ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में दिखेगा इमोशन

dacoit trailer, Dacoit A Love Story, Dacoit Arrested, Dacoit movie, dacoit ek prem katha, dacoit ek prem katha cast, dacoit ek prem katha news, dacoit ek prem katha release date, dacoit ek prem katha ott

Dacoit Trailer: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ जल्द रिलीद होने वाली है. फिल्म बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी. फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में एक दिल टूटे आशिक की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है. फिल्म में वो अपनी प्रेमिका से बदला लेगा. फिल्म का ट्रेलर पहले तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था. वहीं अब हिंदी भाषा में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है. 

ट्रेलर में क्या है?

फिल्म का ट्रेलर शुरू होते ही सबसे पहले मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष का रोमांस दिखाया जाता है. वे एक साथ शादी और बच्चे के सपने देखते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी अचानक से पलट जाती है और हरि जेल के अंदर पहुंच जाता है. इतना ही नहीं, मृणाल ठाकुर उसके खिलाफ कटघरे में गवाही दे रही होती हैं. फिल्म में दिखाया जाता है कि हरि बेगुनाह है और इसके बावजूद भी उसकी जिंदगी जेल में कटती है और वो मृणाल ठाकुर से बदला लेने के लिए प्लान बनाता है. 

फिल्म में महाट्विस्ट

इसके बाद आता है महाट्विस्ट, जिसमें मृणाल ठाकुर एक बच्ची की मां बन चुकी होती है और हरि इस बारे में नहां जानता है. वो अपना बदला लेना चाहता है और मृणाल का हाल अपने जैसा करना चाहता है. इसके बाद हरि एक्ट्रेस के साथ मिलकर चोरी करता है और मृणाल को उसमें शामिल कर लेता है. फिल्म में प्यार में मिले धोखे के बाद जलते हुए आशिक की कहानी दिखाई गई है. 

टॉलीवुड में अनुराग कश्यप की एंट्री

बता दें कि ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ फिल्म को शेनिल देव ने निर्देशित किया है. हालांकि ये उनकी पहली फिल्म है. इस फिल्म की कहानी अदिवि शेष ने लिखी है और फिल्म में अनुराग कश्यप भी होंगे, जो इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. वे फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं. फिल्म तेलुगु और हिंदू भाषा में डब की गई है. ये फिल्म कई अलग-अलग भाषाओं के साथ दुनियाभर में 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST