Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की गर्मी, विटामिन की कमी, मसालेदार या बहुत गरम भोजन, मुंह की सफाई की कमी या बार-बार जीभ कट जाने आदि से होते हैं. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, तनाव और हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी ये छाले हो सकते हैं. लेकिन, जीभ पर छाले होना किन बीमारियों का संकेत? जीभ के छालों से कैसे करें बचाव?
जानिए, जीभ या होंठ पर छाले किस बीमारी का संकेत. (Canva)
Mouth ulcers sign: अक्सर देखा होगा कि, मुंह में सफेद छोटे-बड़े छाले हो जाते हैं. ये छाले आमतौर पर जीभ, होंठों और गाल के अंदर की तरफ होते हैं. अंग्रेजी में छालों को ब्लिस्टर्स कहा जाता है. ये इतने दर्दनाक होते हैं कि खाना तो दूर पानी पीने तक में मुश्किल पैदा कर देते हैं. आमतौर पर यही माना जाता है कि, ये सफेद छाले पेट की गर्मी, विटामिन की कमी, मसालेदार या बहुत गरम भोजन, मुंह की सफाई की कमी या बार-बार जीभ कट जाने आदि से होते हैं. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, तनाव और हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी ये छाले हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते है कि, ये छाले वैसे तो 2 से 3 दिन खुद ब खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर ये परेशानी बढ़ती है या बार-बार होती है तो यह किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है और समय पर कारण समझना जरूरी है. अब सवाल है कि आखिर शरीर में किन विटामिन की कमी से जीभ पर छाले होते हैं? जीभ पर छाले होना किन बीमारियों का संकेत? जीभ के छालों से कैसे करें बचाव? इस बारे में बता रहे हैं नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक संजय वार्ष्णेय-
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, पोषक तत्वों की कमी जैसे जिंक, आयरन, विटामिन बी12 शरीर में कम होने से मुंह में छाले हो सकते हैं. ऐसे में इनसे भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें. मुंह का गंदा रहना, बैक्टीरिया, कोई बीमारी भी इसका कारण हो सकती है.
जीभ पर बार-बार या लंबे समय तक बने रहने वाले छाले शरीर में किसी अंदरूनी गड़बड़ी की ओर इशारा कर सकते हैं. यह पाचन तंत्र की समस्या, कमजोर इम्यूनिटी या पोषक तत्वों की कमी से जुड़ा हो सकता है. कई बार यह शरीर में इंफेक्शन या एलर्जी का संकेत भी देते हैं.
अगर छालों के साथ दर्द ज्यादा हो, खून आए या घाव ठीक न हो, तो यह गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है. कुछ मामलों में यह मुंह की सफाई की कमी या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी होते हैं. लगातार छाले रहना शरीर की कमजोरी या किसी पुरानी समस्या की ओर भी इशारा कर सकता है. इसलिए बार-बार होने वाले छालों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
अगर जीभ के छाले 10 से 15 दिनों में ठीक न हों या बार-बार हो रहे हों, तो डॉक्टर से जरूर मिलें. छालों के साथ तेज दर्द, सूजन, बुखार या खून आना गंभीर संकेत हो सकता है. अगर खाने-पीने में दिक्कत हो रही हो या वजन कम हो रहा हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. लंबे समय तक रहने वाले छाले किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज जरूरी है.
Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…
Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का…
Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…
दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…
सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…
Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…