Heart Attack Symptoms: साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण हल्के या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे सकते, जिससे भविष्य में खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, चेतावनी के संकेतों को समझना बेहद जरूरी है.
Heart Attack Symptoms: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में शुक्रवार, 21 नवंबर की शाम को फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर जान चली गई. वहीं अन्य 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. यह हादसा तब हुआ, जब शिवसेना की महिला उम्मीदवार किरण चौबे अपने ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं.
तभी ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे को अचानक हार्ट अटैक आ गया. फिर उनका वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हार्ट अटैक से कई लोगों के जान जा चुकी है. इस लिस्ट में कई पॉपूलर सेलेब्स भी शामिल हैं.
बता दें कि, दिल के दौरे हमेशा सीने में जकड़न और शरीर में थकान के साथ नहीं आते. दरअसल, बड़ी संख्या में ये चुपचाप आते हैं. सिर्फ़ पीठ दर्द, जबड़े में दर्द, अपच, या बिना किसी कारण के थकान के रूप में. ये ‘साइलेंट हार्ट अटैक‘ हैं जिनके बारे में डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि ये हार्ट अटैक जितने ही घातक हैं, फिर भी इन्हें नजरअंदाज करना कहीं ज़्यादा आसान है. भारत पहले से ही दुनिया में हृदय रोग के सबसे ज़्यादा बोझ वाले देशों में से एक है.
अगर आपको दिल के दौरे के कोई भी चेतावनी संकेत दिखाई दें, तो मदद लेने में देर न करें. कुछ दिल के दौरे अचानक और तीव्र होते हैं. कुछ हल्के दर्द या बेचैनी के साथ धीरे-धीरे शुरू होते हैं. अपने शरीर पर ध्यान दें.
फैन से ‘इमोशनल कनेक्शन’ ही स्टारडम की असली ताकत: अर्जुन कपूर पानी बचाने को घर-ऑफिस…
Spy Case: राजस्थान इंटेलिजेंस ने रविवार को असम के चाबुआ एयर फ़ोर्स स्टेशन पर जासूसी…
Hajipur Lodipur Clash: शनिवार दोपहर लोदीपुर गांव में एक लंबे समय से चले आ रहे…
आईपीएल सीजन 2021 के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद वरुण चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर…
Viral Stunt of Old Man: अक्सर सड़क पर युवाओं द्वारा बाइक और कार में स्टंट…
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव चर्चा में हैं और इसकी वजह गोल्ड स्मग्लिंग है. मीडिया रिपोर्ट्स…