<

Mandira Bedi’s Fitness Journey: 53 की उम्र में 30-40 से ज्यादा वजन उठा रहीं मंदिरा बेदी! फिटनेस सीक्रेट जानकर रह जाएंगे हैरान

Mandira Bedi’s Fitness Journey: 53 साल की उम्र में भी फिट और टोंड रहने वाली मंदिरा बेदी का कहना है कि वह नए-नए फिटनेस ट्रेंड्स के बजाय क्लासिक एक्सरसाइज जैसे योग और स्ट्रेचिंग को प्राथमिकता देती हैं. मंदिरा रोजाना थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी जरूर करती हैं, हालांकि उन्हें स्क्वाट्स पसंद नहीं हैं. आइए जानते हैं मंदिरा बेदी  के फिटनेस के बारे में विस्तार से.

Mandira Bedi’s Fitness Journey: अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपनी फिट और टोंड बॉडी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. 53 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस लोगों को प्रेरित करती है. हाल ही में एक इंटरव्यू में मंदिरा ने अपनी फिटनेस का राज बताया और कहा कि वह किसी नए फिटनेस ट्रेंड के पीछे नहीं भागतीं, बल्कि क्लासिक और सिंपल वर्कआउट को ही फॉलो करती हैं.

मंदिरा के अनुसार, फिट रहने के लिए सबसे जरूरी चीज है नियमितता (Consistency). उनका मानना है कि कोई भी वर्कआउट तभी असर दिखाता है, जब उसे लंबे समय तक लगातार किया जाए.

क्लासिक फिटनेस पर भरोसा

मंदिरा बेदी कहती हैं कि वह अजीब या नए-नए फिटनेस ट्रेंड्स से दूरी बनाकर रखती हैं. उनका फोकस हमेशा स्ट्रेचिंग और योग पर रहता है. ये एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर को लचीला बनाती हैं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं.

स्क्वाट्स से है नफरत

हालांकि स्क्वाट्स को लोअर बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन मंदिरा बेदी को ये एक्सरसाइज बिल्कुल पसंद नहीं है. खासतौर पर वेटेड स्क्वाट्स से वह दूर रहती हैं. मंदिरा का कहना है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है और फिटनेस में वही एक्सरसाइज करनी चाहिए, जो आपको सूट करे. वह रोज योगा मैट बिछाकर स्ट्रेचिंग, एब्स एक्सरसाइज और हल्की कसरत जरूर करती हैं.

रोज स्ट्रेचिंग क्यों है जरूरी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिटनेस में सिर्फ ताकत ही नहीं बल्कि फ्लेक्सिबिलिटी भी उतनी ही जरूरी है. बिना लचीलापन के झुकना, मुड़ना या बैठना जैसी रोजमर्रा की गतिविधियां भी मुश्किल हो सकती हैं.

रोजाना स्ट्रेचिंग करने से

  • शरीर की लचीलापन बढ़ता है
  • मांसपेशियों में दर्द और जकड़न कम होती है
  • चोट लगने का खतरा घटता है
  • पोस्चर और बैक पेन में सुधार होता है

स्ट्रेचिंग में ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन इसके फायदे लंबे समय तक मिलते हैं. जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए वर्कआउट के बाद स्ट्रेच करना बेहतर माना जाता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर पर मिडिल ईस्ट का असर! बढ़े दाम या आई खुशखबरी? तुरंत देखें ताजा दाम

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 27, 2026 08:10:47 IST

Ram Navami: दोपहर में करें राम जन्म पूजा, आसान विधि, मंत्र और अयोध्या रामलला जन्मोत्सव लाइव प्रसारण

Ram Navami 2026 Puja Vidhi: अयोध्या में राम लल्ला के तीसरे जन्मोत्सव के अवसर पर…

Last Updated: March 27, 2026 07:46:59 IST

बंदूक की नली के सामने नहीं डगमगाए कदम, होटल में घुसे अपराधी की शख्स ने की जमकर धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां…

Last Updated: March 27, 2026 07:39:03 IST

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह को माननी होंगी ज्योति की ये शर्तें, वरना नहीं देंगी तलाक; भोजपुरी स्टार की बढ़ीं मुश्किलें

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, बतया जा…

Last Updated: March 27, 2026 07:04:16 IST

Today Weather: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 72 घंटे तक तूफान-बारिश का अलर्ट; दिल्ली से लेकर यूपी तक का बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब…

Last Updated: March 27, 2026 06:32:35 IST