प्रधानमंत्री मोदी केरल दौरे पर हैं जहां उन्होंने 4 ट्रेनों को हरी झंड़ी दिकाई और साथ ही स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना को भी लॉन्च किया. देखें, जनसभा में पीएम मोदी ने और क्या बोला.
PM Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केरल के दौरे पर है. यहां उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने PM स्वानिधि योजना को लॉन्च किया. और लाखों वेंडर्स को पहली बार लोन भी मिला. साथ ही 4 ट्रेनों को हरी झंड़ी भी दिखाई.
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को नई गती मिली है. रेल की सविधा और सशक्त हुई है. आज तिरुवनंतपुरम को भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप सेंटर बनाने की पहल हुई है.
इस दौरान, प्रध मोदी ने केरल में इनोवेशन और उद्यमशीलता हब का शिलान्यास किया साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा.
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली और त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.इसी के साथ ही केरल की 4 राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से कनेक्टिविटी और मजूबत हो जाएगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है. जो UPI से जुड़ी ब्याज फ्री रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा प्रदान करता है. यह एक सरकारी योजना है, जिसके तहत व्यापारियों को 90,000 रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकता है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…