<

Ambani: साड़ी-फूल से सजा अनोखा 5 मंजिला केक, अंबानी कपल ने मनाई एनिवर्सरी, केक का ऐसा डिजाइन शायद ही देखा होगा

Ambani Family: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की 41वीं शादी की सालगिरह पर एक ‘बहुत प्यारे दोस्त’ की ओर से भेजा गया शानदार 6-मंजिला केक चर्चा में है. साड़ी और फूलों से सजे अनोखे केक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

Ambani Family: देश के सबसे चर्चित बिजनेस परिवारों में से एक, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की सालगिरह इस बार केक और एक खास सरप्राइज की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की 41वीं शादी की सालगिरह के लिए डिजाइन किया गया एक शानदार कस्टम केक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मशहूर बेकर बंटी महाजन, जो हाई-एंड बेकरी डेलिशिया चलाते हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें इस खास मौके के लिए तैयार किया गया शानदार छह फ्लोर स्वदेश-थीम वाला केक दिखाया गया है.

स्वदेश-थीम वाला केक

मशहूर बेकर बंटी महाजन, जो हाई-एंड बेकरी डेलिशिया को चलाते हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उत्सव के लिए तैयार किया गया शानदार छह-मंजिला स्वदेश-थीम वाला केक को दिखाया गया है.

क्यों खास है यह केक?

इस वीडियो में, बेकर बंटी महाजन ने केक को भारतीय विरासत और शिल्प कौशल से प्रेरित एक बेहतरीन रचना बताया है. उन्होंने बताया कि यह केक स्वदेश थीम पर बना है, जो भारतीय संस्कृति, वस्त्रों और पारंपरिक कला का उत्सव मनाता है. 

कपड़े के डिजाइनों के साथ कमल का फूल

डिजाइन की प्रेरणा के बारे में बताते हुए महाजन ने आगे कहा, “काफी खोजबीन के बाद, मुझे यह विचार आया कि हम हथकरघा और कपड़े के डिजाइनों के साथ-साथ राष्ट्रीय फूल, कमल को भी शामिल कर सकते हैं. केक में पारंपरिक भारतीय कपड़ों और बुनाई की परंपराओं से प्रेरित बारीक पैटर्न शामिल किए गए.

केक के लिए कमल का फूल ही क्यों

उन्होंने आगे बताया कि कमल के फूल को उसके गहरे प्रतीकात्मक महत्व के कारण चुना गया. कमल अपनी पवित्रता और लचीलेपन के लिए जाना जाता है, और बताया कि इस फूल ने डिजाइन में दृश्य सुंदरता और अर्थ दोनों को जोड़ा है.

पिछले साल वंतारा से प्रेरित था केक

यह लग्जरी केक अंबानी परिवार की सालगिरह के लिए थीम आधारित केक बनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया है. पिछले साल, अपनी 40वीं शादी की सालगिरह पर, अंबानी कपल ने एक विशेष ‘वंतारा’ से प्रेरित केक के साथ उत्सव मनाया था, जो उनकी महत्वाकांक्षी वन्यजीव संरक्षण परियोजना पर आधारित था.

केक पर सोने की परत और जानवरों की आकृतियां

इससे पहले बनाई गई वह उत्कृष्ट कला 30 किलो की, छह मंजिला केक थी जिसे हल्के सफेद, सुनहरे और हल्के गुलाबी रंगों में कलाकारी की गई थी. उस केक पर सोने की परत चढ़ी जानवरों की आकृतियां परतों को सजाई गई थीं. यह वन्यजीव अभ्यारण्य की भव्यता को दर्शाती थीं और यह केक को एक शाही रूप देने का काम किया.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST