<

Nutrition Tips: क्या खाली पेट मैग्नीशियम लेना सही है, किन लोगों को रहना चाहिए सावधान, सही डोज और टाइम

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन से भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए, सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी होता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, नसों और दिल को ठीक से काम करने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आमतौर पर हमें मैग्नीशियम अपने खान-पान से ही मिल जाता है। अगर आप अपने खाने में हरी सब्ज़िया, नट्स, बीज और साबुत अनाज शामिल करते हैं, तो आपको मैग्नीशियम की कमी कभी नहीं होगी। आइए जानते हैं, खाली पेट मैग्निशियम लेने से क्या होता है, ज्यादा मैग्निशियम इनटेक से क्या होता है, आदि

खाली पेट मैग्नीशियम का सेवन

वेरी वेल हेल्थ के मुताबिक मैग्नीशियम को भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है। हालांकि, खाली पेट मैग्नीशियम लेने से पेट और आंतों से जुड़े लक्षण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं दस्त, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, आदि. एक रिसर्च से पता चला है कि हेल्दी खाने या स्नैक के साथ मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से पेट खराब होने का खतरा कम हो जाता है। यह बात खास तौर पर उन लोगों के लिए सही है जो ज्यादा डोज ले रहे हैं। ज्यादा प्रोटीन वाले खाने या स्नैक के साथ मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने से इसका अवशोषण बेहतर हो सकता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि अधिक फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के साथ मैग्नीशियम लेने से मैग्नीशियम के अवशोषण में बाधा आ सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि फाइबर भोजन को पाचन तंत्र से अधिक तेजी से गुजारता है। मैग्नीशियम को उन उच्च-फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के साथ लेने से बचें, इनमें शामिल हैं, साबुत अनाज की रोटी, पास्ता या अनाज, फलियां
मूंगफली का मक्खन, फल, सब्जियां आदि

मग्नीशियम की कमी के लक्षण

  • दिल की धड़कन का अनियमित होना
  • मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
  • हड्डियों का कमज़ोर होना
  • मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द
  • पाचन संबंधी समस्याएं
  • अनिद्रा
  • थकान और कमज़ोरी
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • सिरदर्द और माइग्रेन

कितनी मात्रा में मैग्नीशियम लेना चाहिए?

एक आम व्यक्ति के लिए, प्रतिदिन लगभग 300 से 400 mg मैग्नीशियम पर्याप्त होता है। हालांकि, सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

Share
Published by

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST