<
Categories: जॉब

NTPC Vacancy: एनटीपीसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, शानदार है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इन पदों के लिए अप्लाई करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

NTPC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने 2026 के लिए मेडिकल प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 9 अप्रैल से शुरू हो रही है.

NTPC की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 55 पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं. जो कोई भी एनटीपीसी में सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

कुल पदों का विवरण

NTPC द्वारा जारी इस भर्ती में विभिन्न मेडिकल स्पेशलिटी के पद शामिल हैं:

जीडीएमओ (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर): 20 पद
फिजिशियन (जनरल मेडिसिन): 25 पद
पेडियाट्रिक्स: 1 पद
ऑप्थमोलॉजी: 1 पद
ओबेस्ट्रिक एंड गायनेकोलॉजी (O&G): 8 पद

यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र के अलग-अलग विशेषज्ञों के लिए एक बेहतरीन अवसर है.

आवेदन करने की योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS, MS या MD जैसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री होना अनिवार्य है. हालांकि, पदों के अनुसार अनुभव और अन्य योग्यता शर्तों की पूरी जानकारी NTPC के करियर पोर्टल पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
NTPC Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
NTPC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क और सैलरी

आवेदन शुल्क और वेतनमान से जुड़ी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी. सैलरी NTPC के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा, जो सरकारी क्षेत्र में आकर्षक माना जाता है.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट या careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरना जरूरी है, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST