Desk Job Side Effects: आज की कॉर्पोरेट लाइफ में कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन क्या आपको पता है, यही डेस्क जॉब धीरे-धीरे आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है.
लगातार ज्यादा देर बैठने से आपका वजन बढ़ना, कमर में दर्द, गर्दन में जकड़न और थकान जैसी समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ती जा रही हैं. खासकर वर्क फ्रॉम होम और लंबी ऑफिस शिफ्ट के दौर में शारीरिक गतिविधि कम होती जा रही है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बिना जिम जाए और बिना ज्यादा समय निकाले खुद को फिट रखा जा सकता है? आइए जानते हैं, 5 आसान और असरदार हेल्थ हैक्स के बारे में, जो आपके ज्यादा देर तक डेस्क जॉब के साइड इफेक्ट को कम करने में सहायक हो सकती है.
ऑफिस में सीढ़ियों का ज्यादा इस्तेमाल करें, लिफ्ट से बचें
ऑफिस में सीढ़ियाँ चढ़ना एक जरूरी शारीरिक गतिविधि होने के साथ-साथ एक कारगर एक्सरसाइज भी है. दिनभर में कम से कम एक बार लंबी सीढ़िया जरूर चढ़े. जैसे चार मंजिल की सीढ़ियाँ एक साथ चढ़ें. यह खास कर डेस्क जॉब करने वालों के लिए बहुत जरूरी है.
घर पर शारीरिक गतिविधियाँ करें
इस दौरान आप अपने घर पर पालतू जानवरों या बच्चों के साथ खेल सकते हैं. यदि आपका गार्डेन है तो बागवानी भी कर सकते हैं. डेस्क जॉब से आपके हेल्द पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों को कम करने के लिए कहीं भी शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी है.
एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें
अगर आपका जॉब डेस्क वाला हैं, तो आपको एक्सरसाइज के लिए कम से कम 15 मीनट से 30 मीनट तक समय जरूर निकालें. इसके लिए आप HIIT और Tabata जैसे कम समय वाले हाई इंटेंसिटी वर्कआउट का चुनाव कर सकते हैं. इससे फैट बर्न जल्दी होता है, और गर्दन दर्द या पीठ दर्द जैसी समस्यायों से बचने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है.
काम के बीच ब्रेक लें
ज्यादा देर तक डेस्क जॉब करते हैं तो काम के बीच में ब्रेक जरूर लें. इसमें आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या टहलने जैसा काम कर सकते हैं. इससे आपको शरीर को स्ट्रेच करने और पॉश्चर को सुधारने में
बैठने में अपनी पोजिशन को एडजस्ट करें
यदि आप ज्यादा देर तक काम करते हैं और गलत पोजिशन में बैठते हैं या ज्यादा देर तक गलत तरीके से स्क्रीन को देखते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में अपने लेपटॉप स्क्रीन को सही से एडजस्ट करें.