7
Sugarcane vs. Watermelon Juice: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में गन्ने का रस और तरबूज का जूस दोनों ही बहुत फायदेमंद माना जाता है. लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा कारगर है और किसे चुनना चाहिए.
गर्मी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जूस के सेवन से शरीर में पानी की कमी को पूरा करना बहुत जरूरी हो गया है. गर्मी से राहत पाने के लिए जूस के विकल्पों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रख सकते हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए जूस आसानी से उपलब्ध हैं,इन दोनो फलों में पानी की मात्रा और पोषक तत्वों की प्रचुरता ज्यादा होती है. तेज गर्मी इस बात का संकेत है कि आपको विभिन्न प्रकार के हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पर ध्यान देने की जरूरत है. यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं.
गन्ने के रस और तरबूज के फायदे
ऊर्जा के श्रोत
गन्ने को ऊर्जा बढ़ाने वाले स्रोत के रूप में देखा जाता है. जैसा कि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ करंट माइक्रोबायोलॉजी एंड एप्लाइड साइंसेज में बताया है कि, ये गर्मियों के महीनों के लिए बहुत जरूरी फल है. यह गर्मियों के अत्यधिक तापमान से और हीट स्ट्रेस और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से राहत प्रदान करता है.
फाइबर से भरपूर
गन्ने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसका जूस गर्मियों के दौरान पाचन क्रिया को हेल्दी, शरीर में होने वाली सुस्ती को दूर करने आदि में मदद करता है.
हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
करंट एथेरोस्क्लेरोसिस रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तरबूज का रस हृदय स्वास्थ्य को सक्रिय रूप से बढ़ाता है. सूजन को कम कर सकता है और त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है.
तरबूज और गन्ने में किस चुनें?
तरबूज और गन्ने के जूस में से चुनाव करते समय आपको अपने शरीर की स्थिति के बारे में पहले सोचना चाहिए. यदि आप तत्काल बाहर कहीं से आए हैं तो इंस्टेंट ऊर्जा के लिए गन्ने का रस जरूरी है. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और ठंडक पहुंचाने के लिए तरबूज का रस बेहतर है.