New Year Destinations: शिमला, मनाली, मसूरी, नैनिताल जैसे कई पर्यटन स्थलों पर मौसम ने बदली चाल, घना कोहरा, बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ज जारी. घूमने जाने से पहले पूरा मौसम अपडेट रखें.
New Year Destinations: 2026 आने में एक दिन और बाकी है. नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटक हिल स्टेशनों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, फैमिल और फ्रेंड्स के साथ लोग अपने-अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच मौसम का मिजाज भी बदला है. ठंड के ठिठुरन में बढ़ोतरी के साथ बारिश का कहर भी देखने को मिल सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जगहों पर शीत लहर बढ़ेगी, पश्चिमी हिमालय और हिल स्टेशनों पर तेज बर्फबारी के साथ द्वीपीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है.
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से भारी बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. इन दिनों सुबह और शाम के समय कोहरे से विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. इसलिए ड्राइविंग में सावधानी बरतें.
मौसम विभाग द्वारा बताई गई चिंताओं में से सबसे महत्वपूर्ण अपटेड एक पूर्वी और उत्तरी भारत के बड़े हिस्सों में छाया घना कोहरा है. पटियाला, चंडीगढ़, जम्मू और अमृतसर जैसे शहरों में विजिबिलिटी बहुत कम है.
IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा में 31 दिसंबर रात और सुबह के शुरुआती समय के दौरान भारी कोहरा हो सकता है. ऐसे में पर्यटकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
सुबह और शाम के दौरान कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है. सड़क, रेल और हवाई मार्ग पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी, हीमपात और बारिश की वजह से रास्तों में मुश्किलें आ सकती है, इसलिए लोकल ट्रैवल का अपडेट देखते रहें. मौसम के लाइव अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट को चेक करते रहें.
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…
MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…
Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…
Bijnor Crime News: बिजनौर में एक किशोरी, जिसने अपने परिवार की चाय में नशीली दवा…
एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…