Nisha Kaur Weber: फराह खान जब सनी लियोनी के घर गई तो सनी लियोनी की बेटी निशा का कमाल देख दंग रह गई. निशा को डस्ट से एलर्जी है. जिसकी वजह से इधर उधर टिस्यू पड़ा रहता था. एक दिन उसने बू बॉक्श बना दिया, जो अब उसके नाम पर पेटेंड है और अमेजन पर लिस्ट है. जिससे वो अभी से कमाई कर रही है.
सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर ने बू बॉक्स बनाया है, जिसे बेचकर कमाई कर रही है.
Sunny Leone Daughter: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में सनी लियोनी के मुंबई वाले घर अपने पुराने कुक दिलीप के साथ गईं थीं. जहां उन्होंने सनी, उनके पति डेनियल वेबर और उनके बच्चों निशा, अशर और नोआ से मुलाकात की. बातचीत के दौरान सनी ने अपनी बेटी की क्रिएटिविटी और कम उम्र में आजादी के बारे में खुलकर बात की. निशा के बारे में गर्व से बात करते हुए सनी ने फराह से कहा कि वह जानती है कि उसे गोद लिया गया है. वह बहुत अच्छी है. फराह ने प्यार से जवाब दिया कि वह बहुत लकी लड़की है.
इसके अलावा, सनी ने आगे कहा कि वह बहुत इंटेलिजेंट है. वह बहुत ब्राइट है. मैं आपको कुछ ऐसा दिखाऊंगी जो उसने बनाया है. यह पेटेंटेड है. उसने शुरू से आखिर तक यही किया।. यह सुनकर फराह ने मजाक में कहा कि मैं घर वापस जाकर अपने बच्चों को कोसूंगी.
इसके बाद सनी लियोनी ने उन्हें एक प्रोटोटाइप दिखाया और बताया कि यह आइडिया घर पर रोज की एक प्रॉब्लम से कैसे आया. इसके बाद, सनी लियोनी ने कहा कि ये रहा एक प्रोटोटाइप. इसे बू बॉक्स कहते हैं. मुंबई के ज्यादातर बच्चों की तरह उसे भी धूल की वजह से एलर्जी है. मैं हर जगह टिशू पड़े देखती थी और उससे कहती थी कि इतना आलसी मत बनो, टिशू उठाओ और कूड़ेदान में डाल दो. उसे हर दिन यह दिक्कत होती थी. फिर एक दिन जब मैं घर आई, तो उसने टेप से टिशू बॉक्स से एक डिस्पोजेबल कप जोड़ दिया था। जब मैंने इसे देखा, तो मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प और मजेदार है. यह आइडिया तब से एक प्रोडक्ट बन गया है.
बू बॉक्स एक टिशू होल्डर है, जिसमें एक मिनी डिस्पोजल यूनिट जुड़ी हुई है, अब पेटेंट हो चुका है और Amazon जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर Rs 999 में उपलब्ध है. इस आविष्कार से फराह खान काफी आकर्षित हुई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वाह, यह बहुत चालाक है. उसने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि तो अब तुम ज़िंदगी के लिए तैयार हो. मेरे बच्चों को जल्द ही कुछ नया बनाना शुरू कर देना चाहिए. इस पर सनी हंस पड़ती है और कहती है कि इस डेवलपमेंट ने पूरे परिवार को कैसे खुश किया है। “लड़कों को अब जलन होती है कि निशा के पास बहुत सारा पैसा होगा और उन्हें हमेशा उससे माँगना पड़ेगा.
विजिटिंग खत्म करने के दौरान फराह ने कपल की पेरेंटिंग की तारीफ की और कहा कि आप सभी बहुत अच्छे पेरेंट्स हैं. मैं देखती हूं कि सनी अपने बच्चों को मूवी थिएटर या नाटक देखने ले जाती है. इसके अलावा, सनी ने फराह को अपना घर भी दिखाया, जो उनके और उनके बच्चों की बनाई पेंटिंग्स से सजा हुआ था, जो आर्ट और क्रिएटिविटी के लिए उनके प्यार को दिखाता है.
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…