<

चलना ही दवा? जानिए रोजाना वॉक से ब्लड शुगर पर क्या पड़ता है असर, कैसे घटता है ब्लड शुगर लेवल

Blood Glucose and Exercise: अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं तो इससे इंसुलिन के प्रति आपके शरीर की प्रतिक्रिया को बेहतर होती है. आपके द्वारा किया जाने वाला शारीरिक मेहनत आपके ब्लड शुगर को कम करता है.

Blood Glucose and Exercise: मधुमेह और बढ़ती ब्लड शुगर की समस्याओं के बीच हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना पैदल चलने की सलाह दे रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर साधारण सी लगने वाली यह गतिविधि ब्लड शुगर को कैसे नियंत्रित करती है? चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इसका सीधा संबंध मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और इंसुलिन संवेदनशीलता से होता है. आइए देखते हैं, रोजाना चलने से हमारे  ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है.
डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए पैदल चलना कई तरह से फायदेमंद हैं. यह शरीर द्वारा इंसुलिन के बेहतर उपयोग करना, हृदय संबंधी जोखिमों को कम करना, वजन प्रबंधन में सहायक, शारीरिक बनावट में सुधार से लेकर हेल्दी ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने तक कई तरह से फायदेमंद हैं.

पैदल चलने से कैसे घटती है शुगर?

इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है

रोजाना पैदल चलने जैसे एक्सरसाइज, गतिविधि के दौरान और बाद में इंसुलिन के प्रति आपके शरीर की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाते हैं, जिसका आपके ब्लड शुगर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

ब्लड शुगर के अचानक वृद्धी को कम करना

भोजन करने के बाद करीब आधे घंटे टहलना भोजन के बाद ग्लूकोज के स्तर में अचानक वृद्धि अन्य समयों पर टहलने की तुलना में अधिक कम होती है, और ऐसे में थोड़े समय के लिए लगभग 10 मीनट टहलने से भी ग्लूकोज लेवल काफी हद तक कम हो सकता है.

HbA1c का कम होना

कई अध्ययनों से पता चलता है कि पैदल चलने से HbA1c (रक्त शर्करा का 3 महीने का औसत) 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जो एक महत्वपूर्ण कमी है और जटिलताओं को कम करती है.

वजन कम करने में कारगर

रोजाना पैदल चलना वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है. डॉक्टरों का कहना है कि, शरीर के वजन का 5-10 प्रतिशत भी कम करने से ग्लाइसेमिक नियंत्रण बेहतर होता है. इससे आंतरिक वसा भी कम होती है, जिसका इंसुलिन प्रतिरोध से गहरा संबंध होता है.
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

मुल्लांपुर में पावर हिटर्स की जंग! पंजाब किंग्स से भिड़ेगी ‘पंजाबी गिल’ की सेना, कैसी होगी प्लेइंग XI?

GT vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के…

Last Updated: March 31, 2026 13:48:08 IST

क्या आपने सुनी संत प्रेमानंद महाराज की इंग्लिश? वायरल वीडियो देख लोग रह गए दंग

Premanand Maharaj Viral Video: आज के समय में प्रेमानंद महाराज को हर कोई जानता है…

Last Updated: March 31, 2026 13:44:51 IST

150 साल से अकेला खड़ा है ‘वॉकिंग ट्री’, Lord of The Rings के एंट्स से क्या है इस अनोखे पेड़ का रिश्ता?

New Zealand Walking Tree: न्यूज़ीलैंड में एक अनोखा पेड़ इन दिनों पूरी दुनिया का ध्यान…

Last Updated: March 31, 2026 13:42:26 IST

MP Gold Price Today: खरीदने का सही वक्त या इंतजार? MP में आज सोने के दाम चौंकाने वाले; MCX का ताजा अपडेट

MP Gold Price Today: सोने के बढ़ते दामों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है.…

Last Updated: March 31, 2026 13:42:09 IST

सोनिया गांधी को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज, सेहत के बारे में डॉक्टरों ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की…

Last Updated: March 31, 2026 13:41:27 IST

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST