<
Categories: मनोरंजन

Emmanuel Macron: ना अमिताभ ना शाहरुख…, बॉलिवुड के इन एक्टर्स को फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया लीजेंड, वायरल हो रहा है पोस्ट

Emmanuel Macron: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों मंगलवार को मुंबई पहुंचे. वहां उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से मुलाकात की.

इमैनुएल मैक्रोन: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों भारत के राजनयिक दौरे पर आए हैं. वे मंगलवार को मुंबई पहुंचे और वहां बॉलीवुड सितारों से खास मुलाकात की. राष्ट्रपति ने अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर जैसे कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें ‘इंडियन सिनेमा के लेजेंड्स’ कहा.

प्रेसिडेंट मैक्रों ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ अपनी मीटिंग की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं और लिखा ‘Aux côtés de légendes du cinéma indien. La culture nous rassemble’ जिसका मतलब है ‘भारतीय सिनेमा की महान हस्तियों के साथ. संस्कृति हमें जोड़ती है.’ पहली तस्वीर में प्रेसिडेंट मैक्रों और लेडी ब्रिजिट मनोज, अनिल, ज़ोया, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी, रिकी केज और दूसरे लोगों के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. कुछ तस्वीरों में अनिल और ऋचा प्रेसिडेंट और खास लोगों से बातचीत करते हुए भी दिख रहे हैं जबकि एक और ग्रुप तस्वीर में वे सभी गेटवे ऑफ इंडिया पर पोज देते हुए दिख रहे हैं.

अनिल कपूर और रिकी केज ने भी साझा की तस्वीरें

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट के साथ सिनेमा संस्कृति और भारत-फ्रांस के रिश्तों पर प्रेरणादायक बातचीत की. 

संगीतकार रिकी केज ने भी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने बताया कि वे फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति के विशेष विमान में यात्रा करके भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. अपने चश्मे के बारे में रिकी ने मजाक में लिखा कि उन्होंने वह चश्मा राष्ट्रपति मैक्रों को सम्मान देने के लिए पहना जैसा चश्मा उन्होंने ( मैक्रों) हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान पहना था.

मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे. उनका यह दौरा 19 फरवरी तक चलेगा. मुंबई के कार्यक्रमों के बाद वे दिल्ली जाएंगे जहां वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेंगे. मुंबई पहुंचने पर उन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST