आजकल लोग खाना पकाने के लिए स्टील या नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो लोहे की कड़ाही में खाना बनाना स्टार्ट करना चाहिए. लेकिन, यह देखना जरूरी है कि इसमें कौन सी सब्जियां बन सकती है और कौन नहीं?
लोहे की कड़ाही में खाना बनाना है फायदेमंद!
लाइफस्टाइल. आजकल लोग खाना पकाने के लिए स्टील या नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो लोहे की कड़ाही इस्तेमाल करने के बारे में विचार करना चाहिए. लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल भारतीय किचन में सदियों से होता आ रहा है. इनमें पकाया हुआ खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इनमें खाना पकाने से शरीर को नैचुरल आयरन मिलता है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद कर सकता है.
हालांकि, लोहे की कड़ाही में खाना पकाने से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए. सभी सब्जियां या डिश लोहे की कड़ाही में पकाने के लिए सेफ नहीं मानी जाती हैं. इसलिए, यह जानना जरूरी है कि कौन सी सब्जियां इनमें पकानी चाहिए और कौन सी नहीं. आयुर्वेद में लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई है.
लोहे की कड़ाही में हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग), बैंगन का भर्ता, आलू-जीरा, परवल, भिंडी, और बीन्स जैसी सूखी सब्जियां पकाना सबसे अच्छा है. यह कड़ाही सब्जियों में आयरन की मात्रा बढ़ाती है, स्मोकी फ्लेवर देती है, और रोस्टेड फूड्स को क्रिस्पी बनाती है.
टमाटर की ग्रेवी, इमली या बहुत ज़्यादा नींबू वाली डिश जैसी खट्टी चीज़ें लोहे की कड़ाही में न पकाएं. इससे कड़ाही में रिएक्शन हो सकता है और स्वाद बदल सकता है.
लोहे की कड़ाही में करी या दही वाली ग्रेवी पकाने से स्वाद और रंग बदल सकता है. खट्टे मसालों के साथ अधिक देर तक पकाने से खाना काला पड़ सकता है.
लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से खाने में नैचुरल आयरन निकलकर आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है. इससे न सिर्फ़ सब्ज़ियां कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती हैं, बल्कि इसे केमिकल-फ़्री और नॉन-स्टिक कुकवेयर से अधिक सुरक्षित भी माना जाता है.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स सिर्फ़ आम जानकारी के लिए हैं. यह जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. कोई भी फ़िटनेस प्रोग्राम शुरू करने, खाने में कोई भी बदलाव करने या किसी भी हेल्थ कंडीशन के लिए कोई और उपाय करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी दावे की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.
Aaj Sone Ka Bhav 31 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…
Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया…
भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) आज श्री महावीर…
Tamil Nadu Election: विजय ने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव डीएमके और टीवीके…
Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच…
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…