Tamil Nadu Election: विजय ने कहा कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव डीएमके और टीवीके के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि उन्होंने एआईएडीएमके और भाजपा के प्रभाव को खारिज कर दिया.
CM विजय
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) की आधिकारिक एंट्री के मौके पर, पार्टी संस्थापक अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आगामी चुनावों के लिए अपनी पार्टी प्लानिंग के बारे में एक घोषणा की है. यह चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होने वाले हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम’ (DMK) और TVK आमने सामने होगी.
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि न तो ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम’ (AIADMK) और न ही भाजपा आगामी चुनावों में कोई खास असर डाल पाएंगी. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, यह चुनाव एक पूरी पीढ़ी के लिए है. उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपनी आरामदायक जिंदगी त्याग दी है और यहां सिर्फ आप लोगों को धन्यवाद देने के लिए आया हूं. अपने दिल का सारा दर्द सहते हुए, मैं यहां सिर्फ आप लोगों के लिए खड़ा हूं.
आगे वो कहते हैं, मैं कभी झूठ बोलकर आपको धोखा नहीं दूंगा. कुछ लोग कहते हैं कि यह चार पार्टियों के बीच की लड़ाई है, जबकि कुछ का दावा है कि यह 40 पार्टियों के बीच का मुकाबला है. कोई कुछ भी कहे, यह चुनाव TVK और DMK के बीच का सीधा मुकाबला है.
उन्होंने सत्ताधारी पार्टी और मुख्यमंत्री स्टालिन पर भी निशाना साधते हुए हाथ जोड़कर कहा, आप खुद तय कीजिए कि आप स्टालिन सर को चाहते हैं,जो जनता-विरोधी सरकार चला रहे हैं या विजय’ को, जो अपनी जनता से प्यार करते हैं. इस चुनाव का फैसला इसी आधार पर होगा. इसलिए, मैं आपसे अपील करता हूं: अपने विजय को अपने भाई, अपने बेटे को एक मौका दीजिए.
इस अवसर पर, विजय ने पेरम्बुर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्रों से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की, और साथ ही शेष 232 सीटों के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का भी खुलासा किया. इसके बाद, उन्होंने TVK का चुनावी घोषणापत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि यदि वे सत्ता में आते हैं, तो वे पूरे राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में नशा-विरोधी क्लब स्थापित करेंगे.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु को नशामुक्त बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी सरकारी परीक्षाओं का समय पर आयोजन सुनिश्चित करेंगे और स्नातकों के लिए ₹4,000 तथा डिप्लोमा धारकों के लिए ₹2,000 की मासिक सहायता की घोषणा की है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…