Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च के दिन वूमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है और हर साल इसकी थीम अलग होती है. आइए जानते हैं यहा कि महिला दिवस 2026 की थीम क्या रखी गई है और महिला दिवस को क्यों सेलिब्रेट किया जाता है.
महिला दिवस 2026
Women’s Day 2026: 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित होता है. क्योंकि इस दिन वूमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के पीछे बेहद खास उद्देश्य होता है. यह दिन महिलाओं के अधिकारों पर बात करने के लिए होता है, वैसे तो हर दिन ही महिलाओं का है और हर दिन ही महिलाओं के बारे में सोचने की जरूरत है, लेकिन लोगों को महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूक करना, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक समेत जिस भी क्षेत्र में महिलाएं कार्यरत हैं और आज के समय में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, उनका सम्मान करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए 8 मार्च का दिन चुना गया है. महिलाएं किस तरह अपने घर के साथ ऑफिस भी संभालती हैं संघर्षों करती हैं, महिलाओं की इन बातों को सराहने के लिए हर साल 8 मार्च का दिन महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है. हर साल वूमेंस डे एक खास थीम के तहत सेलिब्रेट किया जाता है. आइए जानते हैं इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम (International Women’s Day 2026 Them) क्या है रखी गई है
हर साल की तरह इस साल भी वूमेंस डे की थीम (International Women’s Day 2026 Them) रखी गई है, जो है ‘दान से लाभ’ (Give to gain). वूमेंस डे पर रखी गई इस थीम का मतलब ये है कि जब आप किसी को कुछ देते हैं, तो उसके बदले आपको भी लाभ होता है. इस थीम का उद्देश्य है कि लोग भरपूर तरीके से दान करें और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की कोशिश करें.
महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि पूर्वाग्रहों को चुनौती दी जाए, महिलाओं की आवाज को बुलंद करें और सुने और स्थायी, व्यवस्थागत परिवर्तन लाए.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी में हुए यूरोप और उत्तरी अमेरिका के श्रमिक आंदोलनों से हुई थी. उस दौरान सभी कामकाजी महिलाओं ने समान वेतन और मताधिकार के खिलाफ अपनी आवाज पहली बार मिलकर उठाई थी. 1910 में क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस को मनाने का प्रपोजल रखा. वहीं जब 1917 में एक रूसी महिलाओं ने रोटी, कपड़ा और अमन शांति के लिए हड़ताल किया तो, इसके बाद से ही 8 मार्च को महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाने लगा. यूनाइटेड नेशन ने वर्ष 1975 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे घोषित किया.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…