<

Snow Leopard Density: दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड भारत के नाम! लद्दाख में मिले सबसे ज्यादा स्नो लेपर्ड

Snow Leopard Density: अंतरराष्ट्रीय जर्नल PLOS ONE में प्रकाशित एक शोध के अनुसार भारत के लद्दाख में दुनिया में सबसे ज्यादा स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) की घनत्व (Density) दर्ज की गई है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से .

Snow Leopard Density: भारत के लद्दाख क्षेत्र से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. हाल ही में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह सामने आया है कि लद्दाख में दुनिया में सबसे ज्यादा स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ) की घनत्व (Density) दर्ज की गई है.

यह शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल PLOS ONE में प्रकाशित हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पाए जाने वाले कुल स्नो लेपर्ड का लगभग 68% हिस्सा अकेले लद्दाख में मौजूद है.

आंकड़े क्या कहते हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे भारत में स्नो लेपर्ड की कुल संख्या 709 है, जिसमें से 477 स्नो लेपर्ड सिर्फ लद्दाख क्षेत्र में पाए गए हैं. यह आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड माना जा रहा है.
वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया भर में स्नो लेपर्ड की औसत घनत्व 0.92 से 1.8 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर के बीच रहती है. लेकिन लद्दाख के हेमिस नेशनल पार्क में यह घनत्व बढ़कर 2.07 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है.
इससे पहले सबसे ज्यादा घनत्व तिब्बत क्षेत्र में दर्ज की गई थी, जो लगभग 1.84 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर थी.

संरक्षित क्षेत्रों की अहम भूमिका

अध्ययन में यह भी सामने आया है कि लद्दाख के करीब 39% स्नो लेपर्ड मुख्य रूप से संरक्षित इलाकों में सक्रिय रहते हैं, जबकि 57% स्नो लेपर्ड अपनी गतिविधियों के दौरान इन संरक्षित क्षेत्रों का इस्तेमाल करते हैं. इससे साफ होता है कि राष्ट्रीय उद्यान और संरक्षित क्षेत्र स्नो लेपर्ड संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

अब तक का सबसे बड़ा स्नो लेपर्ड सर्वे

इस शोध को लद्दाख में अब तक का सबसे व्यापक स्नो लेपर्ड सर्वे बताया जा रहा है. यह अध्ययन लगभग 59,150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया गया.
शोध में वैज्ञानिकों ने डबल-सैंपलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें ऑक्यूपेंसी सर्वे, कैमरा ट्रैप, स्पेशल मार्क-रिकैप्चर तकनीक और हैबिटेट मॉडलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया.

किसे जाता है इसका श्रेय?

  • इस अध्ययन के प्रमुख लेखक पंकज रैना, जो जम्मू में ईको-टास्क फोर्स प्रोजेक्ट के साथ डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर भी हैं, ने इस सफलता का श्रेय कई कारणों को दिया.
  • उन्होंने बताया कि लद्दाख के लोगों की वन्यजीवों के प्रति सांस्कृतिक आस्था, पर्याप्त जंगली शिकार की उपलब्धता, लद्दाख वन्यजीव विभाग की लगातार संरक्षण कोशिशें और कम मानव आबादी व दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां स्नो लेपर्ड के लिए अनुकूल माहौल बनाती हैं.
  • उनका कहना है कि स्थानीय समुदाय लंबे समय से प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व में विश्वास करता आया है, जिसका असर आज स्वस्थ स्नो लेपर्ड आबादी के रूप में दिखाई दे रहा है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है बच्चे की मां का चेहरा, अगर आप स्मार्ट हैं तो 10 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:48 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST

CNG vs Hybrid vs Electric Car: कौन सी कार लेना है सही? किसमें मिलेगी कितनी माइलेज, क्या रहेगी ज्यादा किफायती

पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…

Last Updated: April 4, 2026 16:48:58 IST