Live
Search
Live

Bihar Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजो में NDA ने लगाई डबल सेंचुरी, महागठबंधन का हुआ बुरा हाल

🕒 Updated: Nov 14, 2025 | 04:11 PM IST
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025)  के दोनों चरणों में हुए बंपर मतदान (Voting) के बाद अब समय आ चुका है, मतगणना (Counting) का. आज यानी 14 नंवबर का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है. जहां सभी एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत मिल रही है, वहीं RJD इस एग्जिट पोल का खंडन कर रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज मतगणना में किसका पलड़ा भारी रहता है, नीतीश के नेतृत्व में NDA सरकार का या फिर तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन का. इस लड़ाई में प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पार्टी जनसुराज के लिए भी अहम है. बता दें कि 243 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, उसके बाद EVM मतों की गिनती होगी. डाक मतपत्रों की गिनती लगभग एक घंटे में पूरी हो जाएगी. इसके बाद EVM मतों की गिनती शुरू होगी.

बिहार चुनाव के नतीजों के लिए लगातार जुड़े रहिए इंडिया न्यूज लाइव ब्लाग के साथ.

Bihar chunav 2025 Result Live Update: 243 सीटों पर आज आर या पार की जंग, NDA या महागठबंधन किसकी बनेगी सरकार, या फिर जनसुराज बिगाड़ेगा खेल?

Live Updates

  • 16:10 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Chunav Result 2025 Live: चुनाव आयोग के 4 बजे तक के रुझान

    Bihar Chunav Result 2025 Live: चुनाव आयोग के 4 बजे तक के रुझानों के हिसाब से-
    BJP - 95 सीटों पर आगे चल रही है
    JDU- 80 सीटों पर आगे चल रही है
    RJD- 25 सीटों पर आगे चल रही है
    LJP (R)- 19 सीटों पर आगे चल रही है
    कांग्रेस- 2 सीटों पर आगे चल रही है
    HAM- 5 सीटों पर आगे चल रही है
    CPIML- 3 सीटों पर आगे चल रही है
    RLM- 4 सीट पर आगे चल रही है
    VIP- 1 सीट पर आगे चल रही है
    AIMIM- 6 सीट पर आगे चल रही है
    CPIM- 1 सीट पर आगे चल रही है
    BSP- 1 सीट पर आगे चल रही है
    निर्दलीय- 1 सीट पर आगे चल रही है
  • 15:53 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Election 2025 Result Live Update: कल्याणपुर से जेडीयू उम्मीदवार की हुई जीत

    Bihar Chunav Result 2025 Live: चुनाव आयोग ने जेडीयू की पहली जीत की घोषणा कर दी है. कल्याणपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने सीपीआई(एमएल) उम्मीदवार को 38,586 वोटों से हराया. हजारी को कुल 118,162 वोट मिले.
  • 15:49 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Election 2025 Result Live Update: उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को दी ये नसीहत

    Bihar Chunav Result 2025 Live: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें अगले 10 या 20 साल सत्ता में बने रहना है, तो उन्हें अपना तरीका बदलना होगा. उन्हें और उनके लोगों के व्यवहार को बदलना होगा. महोदय, कोई मुद्दा ही नहीं था. उन्हें ज़मीनी हक़ीक़त से वाकिफ़ होना चाहिए. बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है. उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ़ हमारी सरकार इतना अच्छा काम कर रही है, और दूसरी तरफ़ ये लोग बेबुनियाद बयानबाज़ी और जनभावनाओं को भड़काकर सत्ता में आना चाहते हैं. यह संभव नहीं है.
  • 15:45 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Election 2025 Result Live Update: तेजस्वी यादव लगातार 7493 वोटों से पीछे

    Bihar Chunav Result 2025 Live: राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव लगातार 7,493 वोटों से पीछे चल रहे हैं, भाजपा बढ़त बनाए हुए है


    चौथा राउंड

    तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद, 49,265

    सतीश कुमार, भाजपा, 56,758

    सतीश कुमार 7,493 वोटों से आगे
  • 15:26 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Chunav Result 2025 Live: चुनाव आयोग के 3:25 बजे तक के रुझान

    Bihar Chunav Result 2025 Live: चुनाव आयोग के 3:25 बजे तक के रुझानों के हिसाब से-
    BJP - 95 सीटों पर आगे चल रही है
    JDU- 84 सीटों पर आगे चल रही है
    RJD- 24 सीटों पर आगे चल रही है
    LJP (R)- 20 सीटों पर आगे चल रही है
    कांग्रेस- 2 सीटों पर आगे चल रही है
    HAM- 5 सीटों पर आगे चल रही है
    CPIML- 3 सीटों पर आगे चल रही है
    RLM- 4 सीट पर आगे चल रही है
    VIP- 1 सीट पर आगे चल रही है
    AIMIM- 6 सीट पर आगे चल रही है
    CPIM- 1 सीट पर आगे चल रही है
    BSP- 1 सीट पर आगे चल रही है
    निर्दलीय- 1 सीट पर आगे चल रही है
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?