<

CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार, विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम; नई सरकार में बने 26 मंत्री

CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. एक बार फिर वह बिहार की कमान संभालने के लिए तैयार है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 202 सीट पर जीत हासिल की थी.

CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में नई सरकार की तस्वीर अब साफ हो गई है. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह 10वीं बार बिहार के सीएम बन चुके हैं. जबकि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री. जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है, जबकि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायकों का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है. इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और एनडीए नेता का औपचारिक चुनाव होगा. 

Live Updates

  • 12:40 (IST) 20 Nov 2025

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: "हमने पहले भी वादा किया था और इस बार भी वादा पूरा करेंगे"- निशांत कुमार

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "... हमने पहले भी वादा किया था और इस बार भी वादा पूरा करेंगे... हम लोगों का सम्मलित योगदान है. सभी ने मेहनत की और काम किया है। यह 20 सालों की मेहनत का फल है."



  • 12:35 (IST) 20 Nov 2025

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: "कानून के राज में बिहार विकास करेगा"- दिलीप जायसवाल

     CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "कानून के राज में बिहार विकास करेगा. सरकार की यही प्राथमिकता है। मैं पहले मंत्री था और मंत्री पद छोड़कर मैंने संगठन की सेवा की थी... मेरे अध्यक्ष के काल में यह चुनाव हुआ. मैंने लक्ष्य पूरा किया और मैं मंत्री बन गया."



  • 12:29 (IST) 20 Nov 2025

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नई सरकार में कौन-कौन बना मंत्री?

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ

    1. सम्राट चौधरी
    2. विजय सिन्हा
    3. विजयकुमार सिन्हा
    4. श्रवण कुमार
    5. मंगल पांडेय
    6. अशोक चौधरी
    7. लेसी सिंह
    8. मदन सहनी
    9. नितिन नबीन
    10. रामकृपाल यादव
    11. संतोष कुमार सुमन
    12. सुनील कुमार
    13. जमा खान
    14. दिलीप कुमार जयसवाल
    15. संजय सिंह टाइगर
    16. अरुण शंकर प्रसाद
    17. सुरेंद्र मेहता
    18. नारायण प्रसाद
    19. लखेंद्र कुमार
    20. श्रेयसी सिंह
    21. डॉक्टर प्रमोद कुमार
    22. रमा निषाद
    23. संजय कुमार
    24. संजय कुमार सिंह
    25. दीपक प्रकाश
    26. अशोक कुमार सुमन

  • 12:17 (IST) 20 Nov 2025

    Nitish kumar Live Shapath Grahan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जनता का अभिवादन

    CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया. बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई.

  • 11:59 (IST) 20 Nov 2025

    Nitish kumar Live Shapath Grahan: किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ

     CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: यह बढ़त…

Last Updated: March 19, 2026 07:21:24 IST

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST