<

Live: जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Live: बेहद खास होगा Chief Justice Surya Kant का शपथ ग्रहण, 7 देशों के जज होंगे शामिल

Chief Justice Surya Kant Oath Live Update: जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant) आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस (Chief Justice) के तौर पर शपथ (Oath) लेंगे. जस्टिस सूर्यकांत कई अहम फैसलों और आदेशों में शामिल रहे हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को स्पेशल स्टेटस देने वाले आर्टिकल 370 (Article 370) को हटाना, बिहार वोटर लिस्ट में पूरी तरह बदलाव और पेगासस स्पाइवेयर केस शामिल हैं. वह आज जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस BR गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज शाम खत्म हो रहा है. इस दौरान 7 देशों के जज शामिल होने वाले है. जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें 30 अक्टूबर को अगला चीफ जस्टिस अपॉइंट किया गया था और वे लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे.

Live Updates

  • 11:57 (IST) 24 Nov 2025

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live: पूर्व CJI ने पेश की अनोखी मिसाल

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live Update: पूर्व CJI BR गवई ने शपथ समारोह के बाद अनोखी मिसाल पेश की. वह CJI की आधिकारिक गाड़ी छोड़कर दूसरी गाड़ी से राष्ट्रपति भवन से वापस लौटे. ताकि उनके उत्तराधिकारी न‌ए CJI जस्टिस सूर्यकांत के लिए आधिकारिक वाहन सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए तत्काल उपलब्ध रहे.
  • 10:24 (IST) 24 Nov 2025

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live: जस्टिस सूर्यकांत ने अपने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live Update: शपथ ग्रहण के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपने बुजुर्गौं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
  • 10:19 (IST) 24 Nov 2025

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live: शपथ ग्रहण के दौरान पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता रहें उपस्थित

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live Update: शपथ ग्रहण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुए.
  • 10:11 (IST) 24 Nov 2025

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live: जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने


    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live Update: सुप्रीम कोर्ट को अब एक नया हेड मिल गया है. जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा. वह 9 फरवरी, 2027 को CJI के पद से रिटायर होंगे.
  • 10:05 (IST) 24 Nov 2025

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live: इन देशों के चीफ जस्टिस होंगे शामिल

    Chief Justice Surya Kant Oath Cermony Live Update: मेहमानों में भूटान के चीफ जस्टिस ल्योनपो नोरबू शेरिंग, केन्या की चीफ जस्टिस मार्था कूमे और केन्या के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सुसान न्जोकी, मलेशिया के फेडरल कोर्ट की जस्टिस दातुक नलिनी पद्मनाथन, मॉरिशस की चीफ जस्टिस बीबी रेहाना मुंगली गुलबुल, नेपाल के चीफ जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत के साथ नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अनिल कुमार सिन्हा, श्रीलंका के चीफ जस्टिस पी पद्मन सुरेशन के साथ श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस थुरैराजा पीसी और जस्टिस ए एच एम डी नवाज शामिल होंगे.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST