Live
Search
Live

Bihar Board 12th Topper List: बिहार बोर्ड 12वीं में प्रकाश अमन ने किया टॉप, लड़कियों का रहा दबदबा

🕒 Published: Mar 23, 2026 | 12:55 PM IST
🕒 Updated: Mar 23, 2026 | 03:15 PM IST

Bihar Board 12th Topper List | Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज (23 मार्च) क्लास 12 बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट अनाउंस कर दिया है. इस साल 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.इस साल भी 12वीं में लड़कियों ने ही बाजी मारी है. इस बार कुल 84.09 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं तो लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.23 फीसदी है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है और इसी के साथ 481 नंबर यानी 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर वह ओवरऑल टॉपर भी बने हैं, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 नंबर हासिल कर टॉप किया है और आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 नंबरों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है.

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स 2026 

  • रैंक 1: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 96.2%
  • रैंक 2: साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) – 95.8%
  • रैंक 2: सपना कुमारी (नवादा) – 95.8%
  • रैंक 3: अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 95.6%
  • रैंक 4: सत्यम कुमार (दरभंगा) – 95.2%
  • रैंक 5: पलक कुमारी (मुजफ्फरपुर) – 95%

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2026

  • रैंक 1: निशु कुमारी (गया) – 95.8%
  • रैंक 2: सिद्धि शिक्षा (सीतामढ़ी) – 95.6%
  • रैंक 2: चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) – 95.6%
  • रैंक 2: मो. लकी अंसारी (पूर्णिया) – 95.6%
  • रैंक 3: नसरीन प्रवीण (पश्चिम चंपारण) – 95.4%
  • रैंक 3: साजिया अंसारी (नालंदा) – 95.4%
  • रैंक 3: निशु कुमारी (दरभंगा) – 95.4%
  • रैंक 3: आदर्श (सहरसा) – 95.4%
  • रैंक 4: अमृता कुमारी (सीवान) – 95.2%
  • रैंक 4: स्वीटी कुमारी (दरभंगा) – 95.2%
  • रैंक 5: बीबी असराना (अररिया) – 95%
  • रैंक 5: रोशनी कुमारी (सारण) – 95%
  • रैंक 5: मनीष कुमार (दरभंगा) – 95%

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2026 

  • रैंक 1: अदिति कुमारी (पटना) – 96%
  • रैंक 2: माही कुमारी (पटना) – 95.2%
  • रैंक 3: निशिका श्री (पटना) – 95%
  • रैंक 4: मानवी कुमारी (वैशाली) – 94.8%
  • रैंक 4: श्रेया कुमारी (नवादा) – 94.8%
  • रैंक 5: वरिशा नौषाद (पटना) – 94.4%
  • रैंक 5: हर्षिका (पटना) – 94.4%

बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट – results.biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “BSEB Inter Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें. 

पिछले साल का पास प्रतिशत

बिहार बोर्ड (BSEB) इंटर रिजल्ट में पिछली बार कुल पास प्रतिशत 86.56% था। कॉमर्स में 94.77%, साइंस में 89.50% और आर्ट्स में 82.75% छात्रों ने परीक्षा पास की थी.
Bihar Board 12th Topper List | Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 85.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का 84.09% दर्ज किया गया. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20% अंक हासिल कर टॉप किया, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 95.8% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया.

Live Updates

  • 14:51 (IST) 23 Mar 2026

    Bihar Board Result 2026 LIVE: पटना के छात्रों ने किया कमाल


    इस साल, बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का दबदबा रहा. पटना के पांच स्टूडेंट्स ने सबसे ज़्यादा टॉप रैंक हासिल की हैं. इनमें अदिति कुमारी (96%), माही कुमारी (95.2%), निशिका श्री (95%), वरिशा नौशाद (94.4%), और हर्षिका (94.4%) शामिल हैं. वहीं, वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी ने भी 94.8% मार्क्स के साथ टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है.

  • 14:50 (IST) 23 Mar 2026

    Bihar Board Result 2026 LIVE: 25 मार्च से 2 अप्रैल तक कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए अप्लाई


    बिहार बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं हैं या एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं, वे 25 मार्च से 2 अप्रैल, 2026 तक स्क्रूटनी (कॉपी रीचेकिंग) और कंपार्टमेंटल/स्पेशल एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो थोड़े से अंतर से पीछे रह गए हैं, ताकि उनका पूरा साल बर्बाद न हो।

  • 14:49 (IST) 23 Mar 2026

    Bihar Board Result 2026 LIVE: दरभंगा के स्टूडेंट्स ने किया कमाल

    बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट में गया की निशु कुमारी ने 95.8% मार्क्स के साथ पहला रैंक हासिल किया. आर्ट्स टॉपर लिस्ट में दरभंगा जिले के सबसे ज़्यादा तीन स्टूडेंट टॉप पर हैं: निशु कुमारी (95.4%), स्वीटी कुमारी (95.2%), और मनीष कुमार (95%). इसके अलावा, सीतामढ़ी, लखीसराय, पूर्णिया, वेस्ट चंपारण, नालंदा, सहरसा, सीवान, अररिया और सारण से भी एक-एक स्टूडेंट लिस्ट में हैं.

  • 14:41 (IST) 23 Mar 2026

    Bihar Board Result 2026 LIVE: अगर आप अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं तो क्या करें?


    Bihar Board Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट आने के बाद, जो स्टूडेंट्स किसी भी सब्जेक्ट में अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वे ऑनलाइन स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे. हर सब्जेक्ट के लिए लगभग ₹120 फीस देनी होगी. जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, वे अप्रैल-मई में होने वाली कंपार्टमेंटल-कम-स्पेशल परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे. इससे बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा.

  • 14:40 (IST) 23 Mar 2026

    Bihar Board Result 2026 LIVE: कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट


    BSEB इंटरमीडिएट के नतीजों के बाद अब बिहार मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा की बारी है. बिहार बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे भी मार्च 2026 में जारी किए जाएंगे. आनंद किशोर के मुताबिक, बिहार बोर्ड 28 मार्च, 2026 तक matricbiharboard.com पर नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है.

More News