CSK vs PBKS LIVE Score Updates | Chennai Super Kings vs Punjab Kings 7th Match Live Score Updates | CSK vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने सामने है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव अपडेट्स.
CSK vs PBKS LIVE Updates: 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है और चेन्नई सुपर किंग्स ने 101-1 रन बना लिए हैं. आयुष महात्रे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स मुश्किल में नजर आ रही है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: आयुष महात्रे ने 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 9वें ओवर की पहली दो गेंदों में लगातार 2 छक्के मारे. सीएसके का स्कोर 90 के पार
CSK vs PBKS LIVE Updates: आयुष महात्रे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 25 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ गायकवाड़ दे रहे हैं जो 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 7 ओवर के बाद स्कोर 71-1
CSK vs PBKS LIVE Updates: 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है और टीम ने 57-1 रन बना लिए हैं. आयुष महात्रे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. गायकवाड़ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
CSK vs PBKS LIVE Updates: 4 ओवर के बाद स्कोर 39-1. गायकवाड़ और आयुष क्रीज पर. इस ओवर में कुल 15 रन आए.
CSK vs PBKS LIVE Updates: संजू सैमसन के बाद आयुष महात्रे क्रीज पर आ गए हैं. 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 24-1 गायकवाड़ 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
CSK vs PBKS LIVE Updates: संजू सैमसन आउट हो गए हैं. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने बार्टलेट को अपना विकेट दे दिया. 2 ओवर के बाद स्कोर 14-1
CSK vs PBKS LIVE Updates: 1 ओवर का खेल खत्म हो गया है. टीम का स्कोर 5-0. गायकवाड़ के साथ संजू सैमसन क्रीज पर
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
CSK vs PBKS LIVE Updates: 14 करोड़ के खिलाड़ी को मौका मिल गया है. ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि प्रशांत वीर प्लेइंग xi में शामिल किए गए हैं. उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट की जगह ली है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने पिछले 3 मैच जीते हैं. ऐसे में चेन्नई पर काफी दबाव होगा.
CSK vs PBKS LIVE Updates: मैच शुरू होने में अब कुछ मिनटों का ही समय रह गया है. टॉस शाम 7 बजे होगा. दोनों कप्तान तैयार हैं.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई के इस चेपॉक स्टेडियम में खूब रन बन सकते हैं. विश्व कप 2026 में पिच बैटिंग करने लायक थी. आज भी पिच के वैसे रहने की संभावना है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा. जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: पंजाब किंग्स पिछले साल फाइनल में पहुंची थी लेकिन उन्हें आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. इस साल भी वह कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे औऱ फाइनल जीतना चाहेंगे.
CSK vs PBKS LIVE Updates: संजू सैमसन से सीएसके को बड़ी उम्मीदें हैं. संजू इसी साल चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं. विश्व कप 2026 में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. लेकिन आईपीएल के पहले मैच में वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे.
CSK vs PBKS LIVE Updates: ऋतुराज गायकवाड़ का पावरप्ले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड है, उनका औसत सिर्फ 23 रन और स्ट्राइक रेट 117.94 है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल खुद को अकेला महसूस कर रही होगी. क्योंकि वे एमएस धोनी के बिना है. धोनी 6 मैच के बाद वापसी करेंगे.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई में आज का मौसम एकदम साफ है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई के एमए चिदंबरम पिच पर काफी रन बनते हैं. औसतन यहां पर 190 के आसपास स्कोर बनता है. आज भी ऐसे ही बड़े स्कोर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
CSK vs PBKS LIVE Updates: दोनों टीमों के बीच अब कर कुल 32 मैच हुए हैं जिसमें दोनों ने 16-16 मैच खेले हैं.
CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th…
Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…
LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: 1 अप्रैल,…
GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया…