<

KKR vs SRH Highlights: ईडन गार्डन्स में कोलकाता की करारी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दर्ज की अपनी पहली जीत, देखें हाईलाइट

KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th Match Live Score Updates | KKR vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता की टीम सिर्फ 161 रनों पर ढेर हो गई.

KKR vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226 रन बनाए थे. SRH की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए. इसके अलावा नीतीश रेड्डी ने 39 और कप्तान ईशान किशन ने 14 रनों की पारी खेली. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 227 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही.
फिन एलन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 8, अंगकृष रघुवंशी ने 52 और रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए. इसके बाद कोलकाता लगातार विकेट खोती चली गई. आखिरकार 16 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स 161 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में पहली जीत है. हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिया. उनके अलावा ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट हासिल किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी. (इम्पैक्ट सब: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल)
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन. (इम्पैक्ट सब: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन)

Live Updates

  • 23:08 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने 65 रनों से मैच गंवा दिया है. सनराइजर्स ने कोलकाता को 161 रनों पर ही आउट कर दिया. हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिया. उनके अलावा ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट चटकाए.

  • 23:06 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से जीता मैच

    सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया है. कोलकाता की टीम 16 ओवर में 161 रनों पर आउट हो गई.

  • 23:02 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: कार्तिक त्यागी 5 रन बनाकर आउट

    जयदेव उनादकट ने अपने तीसरे ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 9वां झटका दे दिया है. कार्तिक त्यागी 5 रन बनाकर आउट हुए.

  • 22:57 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: रमनदीप सिंह भी लौटे पवेलियन

    15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान मलिंगा ने रमनदीप सिंह का विकेट लिया. रमनदीप सिंह 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 159 पर पहुंच गया है. 

  • 22:53 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: सुनील नरेन 12 रन बनाकर आउट

    ईशान मलिंगा ने अपने दूसरे ओवर में सुनील नरेन को शिकार बनाया. सुनील नरेन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री के पास अनिकेत वर्मा को अपना कैच दे बैठे. सुनील नरेन 4 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST