Live
Search
Live

CSK vs RR LIVE Score Updates: राजस्थान और चेन्नई का मुकाबला आज, यहां देखें- दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन

🕒 Published: Mar 30, 2026 | 03:20 PM IST
🕒 Updated: Mar 30, 2026 | 03:20 PM IST

CSK vs  RR LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के तीसरे दिन आज यानी सोमवार (30 मार्च, 2026) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है. आज का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियाग पराग करेंगे तो दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे.

राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चारक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन और बृजेश शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवर्टन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारे फौल्क्स, स्पेंसर जॉनसन और कार्तिक शर्मा.

CSK vs RR LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग में आज तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Live Updates

  • 17:51 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Updates: यशस्वी जायसवाल से RR को बड़ी उम्मीदें

    राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को CSK के खिलाफ खेलना खूब रास आता है. जायसवाल ने CSK के खिलाफ खेले 8 मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 266 रन ठोके हैं. इस सीजन यशस्वी जायसवाल अपना पहला मुकाबला ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने वाले हैं. CSK की गेंदबाजी इस सीजन काफी कमजोर भी दिखाई दे रही है, जिसका फायदा RR के बल्लेबाज उठा सकते हैं. खासकर यशस्वी जायसवाल पावरप्ले में तेजी से रन बटोर सकते हैं. जायसवाल के नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.

  • 17:33 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उसी सीजन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. पिछले 1 साल में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है, जो इस सीजन देखने को मिलेगी.

  • 16:59 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: 1 साल पहले आज ही के दिन इसी मैदान पर भिड़े थे CSK-RR

    इस मैदान पर पिछले साल आज ही दिन CSK और RR के बीच रोमांचक मैच खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत हासिल की थी. अब एक साल बाद ये दोनों टीमों 30 मार्च की तारीख को ही इसी मैदान पर फिर से एक-दूसरे का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं.

  • 16:27 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला आज, कितने बजे होगा टॉस?

    आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच के मुकाबले के लिए शाम 7:00 बजे टॉस होगा और मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

  • 16:21 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: कहां खेला जाएगा मुकाबला?

    आज आईपीएल का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

More News