केएल राहुल क्या मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल दिल्ली के टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं. देखना होगा कि आज कुछ बदलाव होता है या फिर नहीं.
दिल्ली ने IPL 2026 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पहले दो मैचों में उन्हें टीम के इम्पैक्ट प्लेयर्स की सूची में भी जगह नहीं मिल पाई. क्या इस मैच में उन्हें मौका मिलेगा?
दिल्ली में आज शाम को बारिश की संभावना जरूर है. उच्चतम तापमान 25 डिग्री तो वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली में आसमान फिलहाल साफ है.
GT vs DC LIVE Updates: रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल अब फिट हैं. वह पिछला मुकाबला नहीं खेले थे लेकिन अब वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.