<

Delhi Weather Today Live: मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल, शीतलहर-कोहरे का भी अलर्ट; जानें ठंड से कब मिलेगा राहत

Delhi Weather Today Live: मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल, शीतलहर-कोहरे का भी अलर्ट; जानें ठंड से कब मिलेगा राहत

Delhi Weather Today Live: जनवरी, 2026 आधा बीतने को है, लेकिन भीषण ठंड से फिलहाल राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं. बुधवार (14 जनवरी, 2026) को मकर संक्रांति त्योहार पर भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों का बुधवार सुबह भीषण ठंड और घने कोहरे से सामना हुआ. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार (14 जनवरी, 2026) को दिनभर भीषण ठंड पड़ेगी. अगले कुछ दिनों ठंड का सिलसिला जारी रहेगा. कुल मिलाकर अभी मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड से राहत नहीं मिलेगी. IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, बुधवार को उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुधवार यानी संक्रांति के दिन के साथ-साथ रात के दौरान भी बादलों के छाए रहने की उम्मीद है. इसके असर से उत्तर भारत में भी कंपकंपी रहेगी. शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी. IMD के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं के बराबर रहा. यही स्थिति जयपुर, भोपाल, लखनऊ, पटना और रांची जैसे बड़े शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के भरतपुर और यूपी के आगरा के आसपास कोहरा नजर आया. यह आम धारणा और मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन से ठंड के अंत की शुरुआत माना जाती है. ऐसा सूर्य के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ होता है. IMD के मुताबिक, फिलहाल अगली दो रातों के बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है. इसके बाद ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन कोहरा परेशान कर सकता है.

Live Updates

  • 17:59 (IST) 14 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बर्फबारी होने के आसार, येलो अलर्ट हुआ जारी

    Delhi Weather Today Live:  हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (16 जनवरी, 2026) से बर्फबारी होने की संभावना है. चंबा समेत सात जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

  • 16:58 (IST) 14 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: बिहार में कोहरा गुरुवार को भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: बिहार के कई जिलों में बुधवार को घने कोहरे का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में कोहरे और ठंड के मद्देनजर 15 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है इन जिलों में सुबह और रात के समय कुहासा ज्यादा रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

  • 16:11 (IST) 14 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश से ओडिशा तक 2 दिन तक चलेगी शीतलहर

    Delhi Weather Today Live: IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है.

  • 15:30 (IST) 14 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: पंजाब, दिल्ली और यूपी में गुरुवार के लिए अलर्ट जारी, पड़ेगी भीषण ठंड

    Delhi Weather Today Live: गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को भी देश के कई राज्यों में भीषण ठंड जारी रहेगी. मौसम विभाग ने 6 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब, दिल्ली और यूपी शामिल हैं.

  • 14:17 (IST) 14 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: राजस्थान में अगले दो दिन पड़ेगी भीषण ठंड, फिर मिलेगी राहत

    Delhi Weather Today Live: राजस्थान में बर्फीली हवाएं लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रही हैं. राजस्थान के कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST

PM Modi at NXT Summit 2026 Highlights: ‘दुनिया की दिशा तय करने वालों में भारत सबसे बड़ी शक्ति होगा’, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi at NXT Summit 2026 Live: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी समिट…

Last Updated: March 13, 2026 11:18:03 IST

Test live blog summary

Test live blog summary

Last Updated: March 12, 2026 12:46:37 IST