<

MI W vs GG W WPL 2026: हरमनप्रीत की फिफ्टी, मुंबई ने जीता लगातार दूसरा मैच, गुजरात को मिली पहली हार

MI W vs GG W WPL 2026: MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात द्वारा दिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया.

MI W vs GG W WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (Mumbai Indians vs Gujarat Giants) की टीम आमने सामने हुई. इस मुकाबले में की टीम को गुजरात की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 192 रन बनाकर मुंबई को 193 रन का लक्ष्य दिया. चेज करते हुए मुंबई की टीम ने 19. 2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इस तरह मुंबई ने 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर ली है. उनके नाम अब कुल 4 प्वाइंट हो गए हैं.

गुजरात टाइटंस के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. सोफी 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गई. जबकि बेथ मूने ने कनिका अहूजा के साथ मिलकर 33 रन बनाए. कनिका ने भी 35 रन बनाए. मूनी अमेलिया केर के हाथों कैच आउट हो गई तो वहीं, अहूजा को हेली मैथ्यूज ने चलता किया.

इसके बाद एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वारेहाम ने तेजी से रन बनाने शुरू किए. एश्ले ने 11 गेंदों में 20 रन ठोक दिए जबकि जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 43 रन बनाए.इसके अलावा भारती फुलमानी ने 15 गेंदों में 36 रन की तेज तर्रार पारी खेली.जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इस तरह गुजरात ने 20 ओवर में कुल 192 रन का स्कोर खड़ा किया.हिए.

चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही. कमालिनी 13 और हेली मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हुई. तीसरे नंपर पर आई बैटर अमनजोत कौर ने शानदार 40 रन की पारी खेलकर मैच को थोड़ा आसान बना दिया. इसके बाद का काम कप्तान हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी ने कर दिया. हरमनप्रीत कौर ने मैच में शानदार 71 रन की पारी खेली और निकोला ने 38 रन बनाए. इस तरह मुंबई ने सिर्फ 3 विकेट गंवाए ही जीत हासिल कर ली. गुजरात के लिए रेणुका ठाकुर, सोफी डिवाइन और कश्वी गौतम ने 1 विकेट लिए.

Live Updates

  • 23:04 (IST) 13 Jan 2026

    MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: मुंबई ने जीता लगातार दूसरा मैच

    हरमनप्रीत की फिफ्टी और निकोला कैरी की तेज तर्रार पारी के दम पर मुंबई ने अपने तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने गुजरात को 7 विकेट से हराया. गुजरात की टूर्नामेंट में यह पहली हार थी. इससे पहले उन्होंने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.

  • 22:48 (IST) 13 Jan 2026

    MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 163-3

    17 ओवर के गेम के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अब जीतती हुई नजर आ रही है. सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मुंबई ने 160 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक भी ठोक दिया है और मुंबई को 18 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 30 रन चाहिए.

  • 22:33 (IST) 13 Jan 2026

    MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: 14 ओवर के खेल के बाद मुंबई का स्कोर 124-3

    अच्छी बल्लेबाजी कर रही अमनजोत कौर 40 रन बनाकर आउट हो गई. उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 चौके मारे. फिलहाल हरमनप्रीत कौर और निकोला क्रे क्रीज पर डटी हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं. मुंबई ने 14 ओवर के बाद 124 रन बनाए हैं.

  • 22:08 (IST) 13 Jan 2026

    MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 62-2

    9 ओवर के खेल के बाद मुंबई की टीम ने 62 रन बना लिए हैं. जी कमालिनी के बाद हेली मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हो गई. अभी क्रीज पर अमनजोत कौर और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी कर रहीं हैं.

  • 21:46 (IST) 13 Jan 2026

    MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 30-1

    4 ओवर के खेल के बाद मुंबई ने 30 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जी कमालिनी के रूप में 1 विकेट भी गंवा दिया है. मुंबई के लिए सामने 193 रन का लक्ष्य है. क्रीज पर फिलहाल हेली मैथ्यूज और अमनजोत कौर है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST