<

Delhi Weather Today Live: 24 घंटे के दौरान गिरेगी बर्फ, होगी जोरदार बारिश; उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण ठंड

Delhi Weather Today Live: दिल्ली,यूपी-बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, ट्रेन सेवा पर भी पड़ा असर

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में भीषण ठंड की चपेट में हैं.  ऊपर से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया है. फिलहाल देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ इलाकों में 28 दिसंबर तक ठंड के साथ कोहरा  भी लोगों को परेशान करेगा. देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान सहित देश के बाकी हिस्सों में भी सुबह और शाम के समय सड़कों पर धुंध साफ देखी जा सकती है. घने कोहरे के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम है. इससे सड़कों पर यातायात धीमा है तो ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक कई इलाकों में ठंड के साथ कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा. इसके बाद दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में के साथ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों मेंर 29 से 31 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना. दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. यह सिलसिला आगामी 28 दिसंबर तक जारी रहेगा. पंजाब की बात करें तो 27 दिसंबर तक ठंड के साथ कोहरे का कहर देखने को मिलेगा. 

कहां-कहां के लिए अलर्ट जारी
 जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को सुबह और शाम के दौरान घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि इस बीच सड़कों पर धुंध के कारण विजिबलिटी कम हो सकती है, ऐसे में वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें. 

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने किया परेशान
देश की राजदानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में शुक्रवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. हालांकि कम कोहार है, इसलिए  लोगों को कम दिक्कत हो रही है. वहीं, IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोए़डा,फरीदाबाद, गुरुग्रमा समेत एनसीआर के सभी शहरों में शुक्रवार और शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. इस बीच शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today Live: शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट, वाहन चालकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Live Updates

  • 16:53 (IST) 26 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: 24 घंटे के दौरान गिरेगी बर्फ, होगी जोरदार बारिश; उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण ठंड

    Delhi Weather Today Live: अगले 24 घंटे के दौरान शनिवार (27 जनवरी) से बुधवार (31 दिसंबर) के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

  • 11:55 (IST) 26 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: बिहार और यूपी में घना कोहरा छाएगा, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: बिहार में 26 दिसंबर तक जबकि असम और मेघालय में 27 दिसंबर घना कोहरा छाएगा. वहीं, उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बात करें तो 30 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. 

  • 09:22 (IST) 26 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में 350 के पार बना हुआ है AQI, लोगों ने आंखों जलन और सांस लेनी की की शिकायत

     Delhi Weather Today Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी खराब वायु गुणवत्ता के कारण स्मॉग की स्थिति बनी हुई है.  CPCB के अनुसार, आनंद विहार इलाके में AQI 377 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है. एनसीआर की बात करें तो यहां के शहरों में भी AQI 350 के आसपास बना हुआ है. 

  • 07:11 (IST) 26 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी, पर्वतीय राज्यों में भी कोहरा मचाएगा कोहराम

    Delhi Weather Today Live: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. आईएमडी इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है.  

  • 07:11 (IST) 26 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: यूपी में भी परेशान करेगा कोहरा, ठंड भी बढ़ेगी

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग ने आने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक कई इलाकों में और 29 से 31 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, जबकि दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक कोहरा और ठंड़ लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST