<

Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: PM मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया लोकार्पण, कहा-आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है

Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. यह प्रेरणा स्थल वसंत कुंज इलाके में बनाया गया है. पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लखनऊ आएंगे. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद एक बड़ी पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए राजधानी लखनऊ में उत्साह और तैयारियां अपने चरम पर हैं.

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक बड़े नेशनल मेमोरियल के तौर पर डेवलप किया गया है. लगभग ₹230 करोड़ की लागत से बना यह कॉम्प्लेक्स 65 एकड़ में फैला है. इसका मकसद देश के महान नेताओं की विरासत को संभालकर रखना और लोगों में लीडरशिप वैल्यू, देश सेवा, सांस्कृतिक चेतना और जन प्रेरणा की भावना को मजबूत करना है. इस जगह को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी नेशनल हेरिटेज के तौर पर देखा जा रहा है.

Live Updates

  • 16:08 (IST) 25 Dec 2025

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

     Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "थोड़ी देर पहले मुझे यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का अवसर मिला। ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी इनकी विशाल प्रतिमाएं जितनी ऊंची हैं इनसे मिलनी वाली प्रेरणाएं उससे भी बुलंद है।"

  • 16:05 (IST) 25 Dec 2025

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है. इससे पहले मैं देश और दुनिया को क्रिसमस की शुमकामनाएं देता हूं... 25 दिसंबर का ये दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्म का अद्भुत संयोग लेकर आता है. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदन मोहन मालवीय इन दोनों महापुरुषों ने भारत की अस्मिता, एकता और गौरव की रक्षा की है और राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. आज 25 दिसंबर को ही महाराजा बिजली पासी जी की भी जन्मदिन है...महाराजा बिजली पासी ने वीरता, सुशासन और सामवेश की जो विरासत छोड़ी उसको हमारे पासी समाज ने गौरव के साथ आगे बढ़ाया. आज मैं अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.

  • 15:46 (IST) 25 Dec 2025

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल (डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा) का उद्घाटन किया.

  • 15:45 (IST) 25 Dec 2025

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से होने जा रहा है-सीएम योगी

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से होने जा रहा है। इस अवसर पर मैं उनका उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्वागत करता हूं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जब हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं तो कहीं ना कहीं हमारे प्रेरणा के रूप में श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी का वो मार्गदर्शन एक नई प्रेरणा के रूप में हमारे साथ रहता है।"

  • 15:17 (IST) 25 Dec 2025

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: जल्द ही लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों का सम्मान करने के लिए लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST