<

Delhi Weather Today Live: दिल्ली में बारिश से होगा नए साल का स्वागत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today Live: नया साल शुरू होने से पहले शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, कोहरा भी कर रहा परेशान

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. सोमवार (29 दिसंबर, 2025) की सुबह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, हापड़, गुरुग्राम, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ समेत एनसीआर के शहरों/जिलों में लोगों का ठंड से बुरा हाल है. भीषण ठंड के बीच शीतलहर ने कंपकंपी में इजाफा किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अनुमान के मुताबिक, 29 दिसंबर के अलावा 30 और 31 दिसंबर को भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ेगी. दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिन तक सुबह के दौरान कोहरा परेशान करेगा, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते लोगों को दिक्कत पेश आएगी. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों में सक्रिय हो रहा है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके असर से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा होगा.

भीषण ठंड के चेतावनी जारी

IMD की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है. घना कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर के चलते कश्मीर से दिल्ली तक के लोगों की परेशानी बढ़ेगी. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आगामी गुरुवार (1 जनवरी, 2026) तक रात और सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कुल मिलाकर हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाएगा. पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2829 दिसंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है. वहीं, 28 और 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहरा के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल

उधर, दिल्ली-एनसीआर में 29 दिसंबर के अलावा 30 दिसंबर को भी सुबह के समय कोहरा खूब परेशान करेगा. इसके अलावा 31 दिसंबर की शाम को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है.

Live Updates

  • 15:11 (IST) 29 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में बारिश से होगा नए साल का स्वागत, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के ज्यादातर शहरों में मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश होने का भी अलर्ट आईएमडी की ओर से जारी किया गया है.

  • 10:14 (IST) 29 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई टेंशन, बारिश से होगा नए साल का स्वागत; बढ़ेगी ठंड भी

    Delhi Weather Today Live: हिमालयी राज्यों में 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर भी दिखाई देगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 31 दिसंबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर के जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं, 1 जनवरी,2026 को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

  • 08:54 (IST) 29 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नए साल पर हो सकती है बारिश

    Delhi Weather Today Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद कोहरा और ठंड दोनों परेशान करेंगे.

  • 08:53 (IST) 29 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश से मैदान में कांपेंगे लोग

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड पड़ने के साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान (30 दिसंबर, 2025) से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

  • 06:42 (IST) 29 Dec 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: कच्चा तेल गिरा, बाजार चमका! सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी मजबूत

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 20, 2026 14:19:17 IST

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST