<

Delhi Weather Today Live: राजस्थान में अगले दो दिन होगी बारिश, कड़ाके की ठंड का अलर्ट हुआ जारी

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान-बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है. ठंड के साथ-साथ उत्तर भारत के कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है. शीतलहर के चलते बिहार, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुरा हाल है. शीतलहर के साथ कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24-48 घंटे के दौरान देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है. इसका असर पूरे देश के मौसम पर पड़ेगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बुधवार (31 दिसंबर, 2025) से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के अलावा पवर्तीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, कश्मीर और हरियाणा में बारिश होने की प्रबल संभावना है, इसके चलते तेजी से तापमान गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी. उधर, दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर आगामी तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. मंगलवार की बात करें तो देश में नए साल के आगमन से पहले उत्तरी और दक्षिणी भागों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. कई राज्यों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, देश के 15 से अधिक प्रमुख शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं. दिल्ली में मंगलवार को सुबह से कोहरा छाया हुआ है और ठंड पड़ रही है. इस बीच 30 दिसंबर यानी मंगलवार की शाम से आसमान में बादल छा सकते हैं. इसके बाद बुधवार (31 दिसंबर) से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Live Updates

  • 12:07 (IST) 30 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: राजस्थान में अगले दो दिन होगी बारिश, कड़ाके की ठंड का अलर्ट हुआ जारी

    Delhi Weather Today Live: एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 दिसंबर और 1 जनवरी एक्टिव होगा, जिसके बाद राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होगी. इसके ठंड में इजाफा होगा.

  • 10:41 (IST) 30 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: घने कोहरे के चलते दिल्ली-सोनीपत रोड पर आपस में टकराईं कई गाड़ियां, कई लोग घायल

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर कोहरा में घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हो रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरियाणा में दिल्ली-सोनीपत रोड पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई यात्री घायल हो गए.

  • 10:36 (IST) 30 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का नहीं पड़ा असर

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर कोहरा ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम है. इसका असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ रहा है. वहीं, मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य हो गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के टेकऑफ या लैंडिंग में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है. बताया जा रहा है कि तुलनात्मक रूप से मंगलवार को कोहरा कम है, जिसके चलते उड़ानों पर कोहरे का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है.

  • 10:32 (IST) 30 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: सड़क और रेल यातायात पर नजर आया कोहरे का असर

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली सर्दी और घने कोहरे का असर सड़क यातायात के साथ ही रेल परिचालन और विमानों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है. भारतीय रेलवे के मुताबिक, करीब सौ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.

  • 10:16 (IST) 30 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर को कोहरे से राहत तो ठंड और वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

    Delhi Weather Today Live: बढ़ती ठंड के बीच मंगलवार को सुबह के दौरान कोहरे से दिल्ली-एनसीआर को थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंड के साथ वायु प्रदूषण मुसीबत बना हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में स्मॉग की परत छाई हुई है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CPCB) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अधिक इलाकों में AQI 400 के आसपास बना हुआ है, जो 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST