<

IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया, डैरिल मिचेल ने ठोकी सेंचुरी, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

IND vs NZ 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया.

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: IND vs NZ 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया.

भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे थे. रोहित शर्मा सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि श्रेयस अय्यर 17 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ऐसे में टीम इंडिया मुश्किल में पड़ गई थी, लेकिन फिर केएल राहुल ने मोर्चा संभाला. केएल राहुल ने एक छोर पर अपना विकेट बचा कर रखा और खेल को आगे बढ़ाते रहे.

राहुल ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ 88 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी की. फिर नीतीश रेड्डी के साथ 49 गेंदों पर 57 रनों की पार्टनरशिप की. आखिरी में केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज के साथ 16 गेंदों पर 28 रनों की साझेदारी की, जिसमें सिराज ने 2 रन बनाए. केएल राहुल पारी के आखिरी गेंद तक क्रीज पर जमे रहे. उन्होंने 92 गेंदों पर 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. राहुल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया.

वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. इसके अलावा कप्तान ब्रेसवेल, जैक फोक्स, जेडन लेनक्स और काइल जेमिसन ने 1-1 विकेट चटकाए. अब न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 285 रनों की जरूरत थी. जिसे न्यूजीलैंड ने डैरिल मिचेल के शतक और विल यंग के 87 रन की पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.

भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11:डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फोक्स, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन.

Live Updates

  • 20:41 (IST) 14 Jan 2026

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: विल यंग 87 रन बनाकर आउट

    न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे विल यंग 87 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह भले शतक से चूक गए लेकिन वह अपना काम कर के गए. नए बल्लेबाज के रूप में ग्लेन फिलिप्स आए हैं. 38.5 ओवर के बाद 216-3

  • 20:20 (IST) 14 Jan 2026

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 178-2

    34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 178 रन बना लिए हैं. विल यंग 68 और डैरिल मिचेल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्हें अब सिर्फ 107 रन की जरूरत है. टीम इंडिया को यहां से विकेट की तलाश है. अगर विकेट नहीं मिला तो भारत यह मैच हार जाएगा.

  • 19:58 (IST) 14 Jan 2026

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत को विकेट की तलाश

    न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम में दम कर दिया है. डैरिल मिचेल और विल यंग आउट होने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया है. विल यंग और डैरिल मिचेल दोनों अर्धशतक जड़ चुके हैं. उन्होंने जीत के लिए सिर्फ 285 रन बनाने हैं.

  • 19:25 (IST) 14 Jan 2026

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार

    न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है. टीम इंडिया के लिए मुश्किल की बात ये है कि विल यंग और डैरिल मिचेल अब भी क्रीज पर डटे हुए हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाज अपने अर्धशतक की ओर है. भारत को यहां साझेदारी तोड़नी होगी.

  • 19:08 (IST) 14 Jan 2026

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: 16.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 70-2

    भारत ने न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा और विकेट नहीं मिलेगी वैसे वैसे टीम इंडिया के लिए सिरदर्द भी बढ़ता जाएगा. फिलहाल क्रीज पर विल यंग और डैरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST