<

Delhi Weather Today Live: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में शुक्रवार को भी बढ़ेगी कंपकंपी, कोहरा भी करेगा परेशान

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में 18, 19 और 20 जनवरी के दौरान होगी बारिश, 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Delhi Weather Today Live:  जनवरी, 2026 आधा बीत चुका है, लेकिन ठंड, शीतलहर और कोहरे से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. वीकेंड पर ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. अगले 48 से 72 घंटे के दौरान उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत कुल 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा. ऐसे में किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार (16 जनवरी) से मंगलवार (20 जनवरी, 2026) के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी पड़ने की आशंका जताई गई है. वहीं, अन्य पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में उत्तर भारत के राज्यों पर ज्यादा असर पड़ेगा और ठंड में इजाफा हो सकता है. इस बीच यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों के 15 शहरों में भीषण शीतलहर लोगों की दिक्कत बढ़ाएगी. उधर, कई राज्यों में घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित है. ऐसे में नई दिल्ली आ रहीं उत्तर भारत की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोहरे के चलते कई जगहों पर उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. कोहरा सड़कों पर यातायात को भी धीमा कर रहा है. उत्तर भारत में जहां ठंड  पड़ रही है तो पश्चिम भारत में सूखा बना रहेगा. कुल मिलाकर, अगले 5 दिनों में देश में बारिश की संभावना न्यूनतम है. केवल कुछ तटीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है. इस  बीच IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में फिलहाल ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिण भारत में तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का असर्ट है. जहां तक पूर्वी राज्यों की बात है तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. बादलों के छाने से इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. 

Live Updates

  • 18:16 (IST) 15 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में शुक्रवार को भी बढ़ेगी कंपकंपी, कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को दिनभर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

  • 15:36 (IST) 15 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में बारिश का अलर्ट, शुक्रवार को और बढ़ सकती है ठंड

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह से जारी कड़ाके की ठंड शाम तक लोगों को परेशान करती रही. शाम के बाद अब ठंड में फिर इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां लोग घरों से निकलने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग ने 16 जनवरी के बाद बारिश की संभावना जताई है.

  • 15:10 (IST) 15 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: मैदानी इलाकों में जल्द शुरू होगा बारिश का दौर

    Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में जल्द ही बारिश का दौर शुरू होगा. 16 जनवरी को बादल उत्तरी पहाड़ियों को ढक लेंगे. इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी. इसके असर से मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ने का अलर्ट है.

  • 13:42 (IST) 15 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश से ओडिशा तक देखने को मिलेगा शीतलहर का असर, 2 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2  दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत ज्यादा संभावना है.

  • 13:24 (IST) 15 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, बादलों के छाने से ठंड में इजाफा

    Delhi Weather Today Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. गुरुवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है. राज्य के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा छाया हुआ है. मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST