<

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2025 Highlights: टीम इंडिया का विजयरथ जारी, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को सुपरओवर में हराया

India Vs Sri Lanka, Asian Cup 2025 IND Vs sl Match Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों ने 20 ओवर में 202-202 रन बनाए, जिसके बाद टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर खेला गया. श्रीलंका ने सुपरओवर में केवल 2 रन बनाए, जबकि भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के शॉट से आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में अजेय बना रहा और अब फाइनल में उसका सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल खेला जाएगा, जिससे यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है.

India Vs Sri Lanka, Asian Cup 2025 IND Vs sl Match Highlights: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया. रोमांच से भरपूर इस मैच को भारत ने जीता. एशिया कप 2025 में हमें पहला सुपरओवर (Super Over)देखने को मिला. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका ने शतक लगाया और भारतीय गेंदबाज़ों का पसीना छुड़ाया. आखिरकार 20 ओवर में श्रीलंका की टीम ने भी 202 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. मैच बराबरी पर खत्म हुआ तो हमें एशिया कप 2025 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला. सुपरओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से गेंदबाजी की और बेहतरीन गेंदबाज़ी की. श्रीलंका की टीम सुपरओवर में 2 विकेट खोकर 2 ही रन बनाए और भारत को सुपरओवर में मैच जीतने के लिए 3 रनों का लक्ष्य मिला.  इसके बाद इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार और शुभमन गिल बल्लेबाज़ी करने के लिए आए. सूर्या ने हसरंगा की पहली ही गेंद पर दमदार शॉट लगाया और 3 रन बटोरते हुए भारत को ये मैच जिता दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का विजय रथ बरकरार रहा. भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में इकलौती ऐसी टीम है जिसने कोई भी मैच नहीं हारा है. अब फाइनल में भारत का मुकाबला अपने कट्टर विरोधी टीम पाकिस्तान से होगा. एशिया कप के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी, तो ऐसे में ये मुकाबला जबरदस्त होने की पूरी उम्मीद है.

एशिया कप 2025 में भारत 200 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया. तिलक वर्मा अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए और 49 रन बनाकर नाबाद रहे. हर मैच की तरह, अभिषेक ने भारत को मज़बूत शुरुआत दिलाई. गिल सिर्फ़ 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालाँकि, इसके बाद अभिषेक ने सूर्या (61 रन बनाकर आउट) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने भी आज आक्रामक बल्लेबाजी की. संजू और तिलक ने चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की. अंत में, अक्षर पटेल और तिलक ने 40 रन जोड़े.

IND 202/5 (20)

SL 202/5 (20)

मैच टाई (भारत ने सुपर ओवर जीता)

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर हैं दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा

Live Updates

  • 00:34 (IST) 27 Sep 2025

    India vs Sri Lanka Live Updates, Asia Cup 2025: भारत ने सुपर ओवर में जीता  मुकाबला

    India Vs Sri Lanka  Live Score, Asian Cup 2025 IND Vs sl Scorecard: भारत ने पहली ही गेंद पर जीता मैच. हसरंगा आए थे, बल्लेबाजी को और सूर्या ने इसे कवर की दिशा में खेलकर 3 रन बटोरे और मैच अपने नाम किया. 

  • 00:31 (IST) 27 Sep 2025

    India vs Sri Lanka Live Updates, Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज़ पर हैं

    India Vs Sri Lanka  Live Score, Asian Cup 2025 IND Vs sl Scorecard: सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज़ पर हैं. सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर हैं. वानिंदु हसरंगा आक्रमण की शुरुआत करेंगे.

  • 00:29 (IST) 27 Sep 2025

    India vs Sri Lanka Live Updates, Asia Cup 2025: श्रीलंका 2 रन पर आउट

    India Vs Sri Lanka  Live Score, Asian Cup 2025 IND Vs sl Scorecard: श्रीलंका की पारी 2 रन पर समाप्त हुई. यहीं से मामला पेचीदा हो जाता है. आउट होने के बाद रिव्यू लिया गया. इससे काफी विवाद हुआ. मैदानी अंपायर ने आउट दे दिया था, और श्रीलंकाई खिलाड़ी ने फिर रिव्यू लिया. नतीजतन, गेंद डेड हो गई.

  • 00:26 (IST) 27 Sep 2025

    India vs Sri Lanka Live Updates, Asia Cup 2025: श्रीलंका पहला विकेट

    India Vs Sri Lanka  Live Score, Asian Cup 2025 IND Vs sl Scorecard: पहली ही गेंद पर डीप प्वॉइंट पर लपके गए कुसल परेरा. एक और विकेट और श्रीलंका खत्म.

  • 00:25 (IST) 27 Sep 2025

    India vs Sri Lanka Live Updates, Asia Cup 2025: सुपर ओवर

    India Vs Sri Lanka  Live Score, Asian Cup 2025 IND Vs sl Scorecard: श्रीलंका के लिए कुसल परेरा और शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं. अर्शदीप गेंदबाजी करेंगे.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST