<

India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Highlights: तिलक वर्मा ने नॉट आउट रहकर भारत को बनाया एशिया का चैंपियन

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Live Updates: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के फ़ाइनल में हरा दिया है. इसके साथ ही भारत एशिया कप 9 बार जीतने में कामयाब रही है. तिलक वर्मा ने 69 रनों, संजू सैमसन ने 23 रनों और शिवम दुबे ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 2, वरुण ने 2 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके हैं.

India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Highlights: भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान को हराते ही भारतीय टीम एशिया कप को नौवीं बार जीतने में कामयाब रही है. एशिया कप के इतिहास में ये पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे की दमदार, बेहतरीन और शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को पस्त करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी जीती. फाइनल मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज़्यादा रन बनाते हुए अर्धशतक लगाया और उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार निभाया. तिलक वर्मा ने 69 रनों की पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। भारतीय टीम इस मैच में 147 रनों की चुनौती का पीछा कर रही थी. लेकिन फाइनल फाइट में टीम इंडिया की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा तो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर चलते बने. शुभमन गिल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. भारत की खराब बल्लेबाज़ी का आलम ये रहा कि सिर्फ 20 रन पर ही भारतीय टीम ने 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया मुश्किलों में फंसी हुई थी. इसके बाद भारतीय पारी को तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने संभाला। इन दोनों ने छोटी लेकिन काफी अहम साझेदारी की और टीम इंडिया को वापस पटरी पर लेकर आए. इसके बाद संजू 24 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन तिलक वर्मा अंत तक टिके रहे और रन बनाते रहे. एक तरफ से सेट तिलक वर्मा खेल रहे थे, तो दूसरे छोर से शिवम दुबे भी अपने दमदार शॉट्स लगा रहे थे. इन दोनों की दमदार साझेदारी की बदौलत भारत ने अंत में पाकिस्तान को धूल चटाई और नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया.

इससे पहले इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने तेज़-तर्रार शुरुआत की. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान के लिए 84 रनों की साझेदारी की, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में 200 से ज़्यादा रन बनाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार कमबैक किया और पाकिस्तानी टीम को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने दिए. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर ने 19.1 ओवर में 146 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और  जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए. पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 57 रन तो फखर जमान ने 46 रनों की पारी खेली.

PAKISTAN- 146/10, 19.1

INDIA- 150/5, 19.4

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

Live Updates

  • 00:02 (IST) 29 Sep 2025

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत ने जीता एशिया कप, पाकिस्तान को दी पटखनी

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत एशिया कप जीत चुका है, रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट खेलकर भारत को जीत दिलाई. अगर भारत के स्कोर कार्ड पर नजर डाले तो तिलक वर्मा ने शानदार 69 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, संजू ने 24 और दुबे ने 33 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. 

  • 23:59 (IST) 28 Sep 2025

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: तिलक वर्मा ने शानदार छक्का लगाया है, अब जीत के लिए केवल 2 रनों की जरूरत है.  

  • 23:57 (IST) 28 Sep 2025

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत को लगा झटका, आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए चाहिए 10 रन

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत का पांचवां विकेट गिर चुका है, आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत है.  

  • 23:53 (IST) 28 Sep 2025

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत को अब जीत के लिए 10 रनों की जरूरत है.  

  • 23:46 (IST) 28 Sep 2025

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रनों की जरूरत

    India vs Pakistan Final Live Cricket Score, Asia Cup 2025 Final: भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है.  पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज फहीम अशरफ गेंदबाजी करने आए हैं, तिलक क्रीज पर मौजूद हैं. फहीम अशरफ को क्रेम आ गया है.  लगातार दो बार रनरअप लेने के बाद भी फहीम गेंदबाजी नहीं कर पाए. पाकिस्तान के फिजियो मैदान पर आ गए हैं, फहीम को चेक किया जा रहा है.  भारत को अब भी 17 रनों की जरूरत है.  इसके बाद भारत नौवीं बार एशिया कप जीत जाएगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST