LSG vs GT LIVE Updates: IPL 2026 के 16वें दिन फैंस को डबल हेडर मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा. 12 अप्रैल (रविवार) को दोपहर के समय लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले मैच में मिली हार के जबरदस्त वापसी की है. LSG अपने आखिरी 2 मैच जीतकर आ रही है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस भी अपना आखिरी मैच जीतकर आ रही है, लेकिन उससे पहले उन्हें 2 मैचों में लगातार हार मिली थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अपनी जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी. फिलहाल लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि गुजरात 7वें पायदान पर है.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, ऑनरिक नॉर्ख्या, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस.
गुजरात टाइटंस: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु.
पावरप्ले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाजों ने अच्छी और सख्त लेंथ पर गेंदबाजी की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात टाइटंस का टॉप ऑर्डर इस गेंदबाजी अटैक के सामने क्या कर सकता है. शुभमन गिल का LSG के खिलाफ औसत 54 से ज्यादा है, जबकि स्ट्राइक रेट 147 है. मोहम्मद शमी के साथ शुभमन गिल की टक्कर देखने लायक होगी.
शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.
मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
एकाना स्टेडियम के पिच की बात करें, तो इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनर्स खेल में आ जाएंगे. कुल मिलाकर इस मैदान की पिच काफी संतुलित है.
हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच अपने नाम किए हैं.