IND vs NZ ODI Squad Announcement Live: शमी-ईशान की चमकेगी किस्मत! पंत की हो सकती है छुट्टी, भारत की वनडे टीम में किसे मिलेगा मौका?
IND vs NZ ODI Squad Announcement Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम का एलान जल्द ही होने वाला है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज के लिए टीम के चयन में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, वनडे टीम से विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का को बाहर किया जा सकता है. पंत की जगह युवा विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी लंबे समय बाद वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले रेस्ट दिया जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की वापसी होने वाली है. वहीं, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी पर संदेह है. अय्यर चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना काफी वजन खो दिया है. इसके चलते उन्हें अभी पूरी तरह से फिट नहीं माना जा रहा है. अय्यर नेट में बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन 50 ओवर के मैच में फील्डिंग करने में उन्हें समस्या हो सकती है.