<

Parliament Winter Session Live Updates: Parliament Winter Session Live Updates: राज्यसभा में उठा भारत में फुटबॉल के भविष्य का मुद्दा

Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में जी राम जी बिल पास हुआ, विपक्ष ने जमकर निकाली भड़ास; विपक्षी सांसदों ने फेंके कागज के टुकड़े

Parliament Winter Session Live Updates: संसद (लोकसभा और राज्यसभा) का शीतकालीन सत्र जारी है. इसमें दो दिन (18 और 19 दिसंबर, 2025) शेष है. संसद के शीतकालीन सत्र के 14वें दिन भी अहम बिलों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और सोनीपत) में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर चर्चा हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बेहद खराब है. गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है. ग्रेप-4 (GRAP Stage-IV) की सख्त पाबंदियां लागू होने के बाद भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. बुधवार को भी दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था. राजधानी दिल्ली का औसत AQI 427 रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि 24 घंटे में AQI में कुछ गिरावट आई है, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं.

वहीं, संसद में बुधवार को देर रात तक ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025 पर चर्चा हुई. ‘VB-जी राम जी’ बिल पर शाम 6 बजे से देर रात एक विशेष सत्र के तहत चर्चा हुई, जिसमें कई सदस्यों ने अपनी राय रखी. इस बिल की बारीकियों पर चर्चा की गई. इस बीच कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है. कांग्रेस पार्टी ने साफ़ किया है कि मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है.

Live Updates

  • 17:12 (IST) 18 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: राज्यसभा में उठा भारत में फुटबॉल के भविष्य का मुद्दा

    Parliament Winter Session Live Updates: राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान भारतीय फुटबॉल के भविष्य का मुद्दा गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को उठाया गया. कांग्रेस के जोस के मणि ने कुराकाओ जैसे छोटे देश के विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का हवाला देते हुए कहा कि क्या हमारे पास कोई दीर्घकालिक योजना है.

  • 15:36 (IST) 18 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: महत्वपूर्ण मु्द्दों पर चर्चा से भाग रही है केंद्र सरकार : SP सांसद डिंपल यादव

    Parliament Winter Session Live Updates:  समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुवार को प्रदुषण पर महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी, सरकार ने वह चर्चा नहीं कराई. जो जिम्मेदारी सरकार की है, सरकार को काम करना चाहिए कि दिल्ली-NCR में प्रदषण को कैसे कम किया जाए लेकिन सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से भागती दिख रही है.

  • 13:28 (IST) 18 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में जी राम जी बिल पास हुआ, विपक्ष ने जमकर निकाली सरकार के खिलाफ भड़ास

    Parliament Winter Session Live Updates: गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को लोकसभा में भारी विरोध के बीच जी राम जी बिल पास हो गया. सदन में इस कदर हंगामा बढ़ गया कि कार्यवाही शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) तक के लिए स्थगित कर दी गई. हैरत की बात यह है कि लोकसभा में जिस समय विधेयक पर मतदान हो रहा था, उसी दौरान कई विपक्षी सांसदों ने कागज के टुकड़े फेंके.

  • 12:53 (IST) 18 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: विकसित भारत जी राम जी बिल पर जेपीसी में भेजने की मांग

    Parliament Winter Session Live Updates: कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी को भेजने की मांग की है. हालांकि उनकी यह मांग स्पीकर ने खारिज कर दिया. इस विधेयक पर आठ घंटे तक चर्चा हुई है. अब ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चा का जवाब दे रहे हैं.

  • 11:23 (IST) 18 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन

    Parliament Winter Session Live Updates: विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में MGNREGA का नाम बदलकर 'विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST