<

Delhi Weather Today Live: वीकेंड पर होगा ठंड का जोरदार वार, बदलेगा मौसम का मिजाज; सोमवार तक पड़ेगी ठंड

Delhi Weather Today Live: दिल्ली में ठंड का कहर; NCR के लोग भी कांपे; IMD ने जारी किया 3 दिन के लिए अलर्ट

Delhi Weather Live Updates: पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल दिया है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्य शीतलहर के चलते भीषण ठंड की चपेट में हैं. देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के शहरों की बात करें तो यहां पर ठंड से लोगों का बुरा हाल है. गुरुवार सुबह स्कूल के घरों से निकले छात्रों और दफ्तरों और अन्य काम के लिए घरों से निकले लोग कांपते नजर आए.

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में गुरुवार से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को एनसीआर के शहरों में भी न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 20 दिसंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं हैं. एक ओर जहां सुबह और रात को कोहरा परेशान करेगा तो ठंड भी दिक्कत बढ़ाएगी. IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 21 और 22 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Live Updates

  • 20:16 (IST) 18 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: वीकेंड पर होगा ठंड का जोरदार वार, बदलेगा मौसम का मिजाज; सोमवार तक पड़ेगी ठंड

    Delhi Weather Today Live: दिसंबर का आधा से अधिक महीना बीत चुका है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने अधिक ठंड महसूस की. इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले वीकेंड में सर्द हवाओं और कोहरे के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

  • 17:03 (IST) 18 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी, 22 दिसंबर के बाद होगा कड़ाके की ठंड से सामना

    Delhi Weather Today Live: गुरुवार (18 दिसंबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर ठीकठाक ठंड पड़ी. दिन में धूप तो निकली, लेकिन कंपकंपी कायम रही. इस बीच IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 22 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके बाद दिल्ली के 4 करोड़ लोगों को रात के साथ-साथ दिन में भी सर्दी का सामना करना पड़ सकता है.

  • 15:31 (IST) 18 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: सोमवार तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड रहेगी जारी

    Delhi Weather Today Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड का यही हाल रहेगा. सुबह और शाम को भीषण ठंड होगी. इसके चलते लोग ठिठुरने के लिए मजबूर होंगे. 

  • 13:48 (IST) 18 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: कोहरे को चीरकर निकली धूप फिर भी कंपकंपी से नहीं मिली राहत; जानिये IMD का लेटेस्ट अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद ठंड के बीच कोहरे को चीरती हुई धूप तो निकली, लेकिन कंपकंपी से लोगों को राहत नहीं मिली. धूप निकलते ही दिल्ली-एनसीआर के लोग घर की छतों या फिर खाली मैदानों-पार्कों में धूप सेंकने के लिए निकल आए.

  • 12:44 (IST) 18 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live:  बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपी

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ गुरुवार सुबह से ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ राजधानी दिल्ली तक बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं. इसे पहाड़ों में बर्फबारी का असर माना जा रहा है. ऐसे में लोगों को IMD ने चेतावनी दी है कि वे ठंड में थोड़ा संभल करें. स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST