<

Parliament Winter Session Day 7 Live: SIR पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग पर भी किया जा रहा है कब्जा

Parliament Winter Session Day 7 Live: हंगामा तय, संसद में SIR पर बहस के बीच BJP सरकार पर निशाना साधेगी कांग्रेस

Parliament Winter Session Live Updates: 1 दिसंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा. मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को शीतकालीन सत्र के 7वें दिन बहुप्रतीक्षित बहस होगी, क्योंकि इस मुद्दे ने पिछले कई दिनों से राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में मंगलवार को चुनाव सुधारों और खास तौर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर करीब 10 घंटे तक चर्चा की जाएगी. इसके अलावा, उधर राज्यसभा वंदे मातरम् पर चर्चा होगी. इस मुद्दे पर लोकसभा सोमवार को चर्चा हुई थी. राज्यसभा में वंदेमातरम को लेकर चर्चा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस विषय पर अपने विचार रखेंगे. बताया जा रहा है कि विपक्ष भी इस मुद्दे पर आक्रामक रहेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे. केंद्र सरकार की ओर से यानी सत्ता पक्ष की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पीपी चौधरी और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सरकार का पक्ष रखेंगे. उधर, 2 दिसंबर को संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि माननीय लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में हुई ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान यह तय किया गया है कि सोमवार 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ की 150वीं सालगिरह पर चर्चा होगी, जबकि मंगलवार 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी. यहां पर बता दें कि 18वीं लोकसभा का 6वां सेशन और राज्यसभा का 269वां सेशन सोमवार, 1 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ. यह सेशन 19 दिसंबर को खत्म होगा. गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में ‘वंदे मातरम‘ की 150वीं सालगिरह पर खास चर्चा हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की और राष्ट्रीय गीत के बारे में कई ज़रूरी और ऐतिहासिक बातें बताईं.

Live Updates

  • 16:52 (IST) 09 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 7 Live: SIR पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग पर भी किया जा रहा है कब्जा

    Parliament Winter Session Day 7 Live: शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा जारी है. अपनी बारी आने पर राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पर भी कब्जा किया जा रहा. भाजपा चुनाव आयोग का चुनाव में इस्तेमाल कर रही है. राहुल ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि RSS अब ED, सीबीआई, IB, Income टैक्स डिपार्टमेंट पर कब्जा जा रहा है. इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं.

  • 15:37 (IST) 09 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 7 Live: भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया में सबसे अच्छी है: राजीव रंजन सिंह

    Parliament Winter Session Day 7 Live:  लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हमारी चुनाव प्रक्रिया दुनिया में सबसे अच्छी है और इसमें किसी भी सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है.

  • 13:47 (IST) 09 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 7 Live: राज्यसभा में अमित शाह ने किया बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे वंदेमातरम गीत का जिक्र

    Parliament Winter Session Day 7 Live: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर कई प्रतिबंध लगाए तब बंकिम बाबू ने एक पत्र में लिखा था कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है मेरे सभी साहित्य को गंगा जी में बहा दिया जाए. यह मंत्र वंदे मातरम् अनंतकाल तक जीवित रहेगा. यह एक महान गान होगा और लोगों के हृदय को जीत लेगा और भारत के पुनर्निर्माण का यह मंत्र बनेगा.

  • 12:54 (IST) 09 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 7 Live: अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में SIR करने की वजह बताए सरकार: मनीष तिवारी

    Parliament Winter Session Day 7 Live: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि वो अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में SIR करने के कारण लिखकर संसद में पेश करे.

  • 11:43 (IST) 09 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 7 Live: केंद्रीय मंत्री नायडू आज लोकसभा को संबोधित करेंगे

    Parliament Winter Session Day 7 Live: संसद के शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू इंडिगो संकट पर लोकसभा को संबोधित करेंगे. इससे एक दिन पहले उन्होंने राज्यसभा में इसी मुद्दे पर बात की थी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST